Aadhaar LPG Link: आधार कार्ड आज हर भारतीय की पहचान का अहम दस्तावेज बन चुका है। सरकार की लगभग सभी योजनाओं में आधार की जरूरत पड़ती है। अगर आपने अब तक अपने LPG गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आपको सब्सिडी मिलना बंद हो सकता है। सरकार का मकसद इस कदम से ट्रांसपेरेंसी लाना और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है।

सब्सिडी क्यों रुक जाती है?
आमतौर पर जब ग्राहक घरेलू सिलेंडर बुक करते हैं तो भुगतान के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। लेकिन कई बार अचानक यह राशि आना बंद हो जाती है। ऐसे में सबसे पहले यह देखना जरूरी होता है कि आपका गैस कनेक्शन आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं।
LPG सब्सिडी क्या है?
भारत सरकार की इस योजना के तहत ऐलीजिबल उपभोक्ताओं को हर सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) कहा जाता है। सब्सिडी की रकम समय-समय पर बदलती रहती है कभी 79 रुपए, कभी 300 रुपए से ज्यादा, और कई बार सब्सिडी नहीं भी मिलती। सरकार ने यह भी तय कर रखा है कि जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है, उन्हें LPG सब्सिडी का
फायदा नहीं मिलेगा।
ऑनलाइन आधार लिंक करने की प्रक्रिया
अगर आप घर बैठे ही LPG कनेक्शन को आधार से जोड़ना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बहुत आसान है।
सबसे पहले वेबसाइट https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx
पर जाएं।
यहां "Benefit Type" में LPG चुनें और अपनी कंपनी - इंडेन (IOCL), भारत गैस (BPCL) या HP गैस (HPCL) का चयन करें।
अब डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और उपभोक्ता नंबर भरें।
इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार नंबर डालकर "Submit" पर क्लिक करें।
आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
वेरिफिकेशन सफल होने पर आपको ईमेल और एसएमएस से पुष्टि मिल जाएगी।
ऑफलाइन आधार लिंक करने का तरीका
अगर ऑनलाइन में दिक्कत आती है, तो आप नजदीकी गैस एजेंसी जाकर भी यह काम कर सकते हैं।
एजेंसी में आधार कार्ड की फोटो कॉपी और गैस कनेक्शन की डिटेल जमा करनी होगी।
वहां कर्मचारी आपके आधार को आपके कनेक्शन से लिंक कर देंगे।
इसके बाद कुछ ही दिनों में सब्सिडी आपके खाते में आने लगेगी।
क्यों जरूरी है आधार लिंक करना?
LPG सब्सिडी हर महीने लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। अगर आधार लिंक नहीं होगा तो यह फायदा आपके खाते तक नहीं पहुंचेगा। इसके अलावा सरकार का उद्देश्य भी यही है कि सही लाभार्थियों को ही फायदा मिले और सिस्टम ट्रांसपेरेंसी बने।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
