Life Certificate kya hai: सरकार के नियम के मुताबिक अगर आप रिटायरमेंट ऐज में आ गए हो या आपकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, तो आपको ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के तहत पेंशन लेने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट देना पड़ता है. आप इस सर्टिफिकेट के लिए बड़ी आसानी से मोबाइल के जरिए ही अप्लाई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कि लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र क्या है और कैसे आप अप्लाई कर सकते हैं.

सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र की शुरुआत 10 नवंबर 2014 को की थी. जिसके बाद से ही हर रिटायर व्यक्ति को ईपीएफओ के तहत पेंशन लेते रहने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है. इसे आप अपने मोबाइल फोन के जरिए ही बना सकते हैं.
आपको मोबाइल फोन से जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए मोबाइल फोन पर 5 मेगापिक्सल का फ्रंड कैमरा और अच्छा इंटरनेट चाहिए होगा. अगर आप मोबाइल फोन के जरिए जीवन प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.
ऐसे करें जीवन प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई
स्टेप 1- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर (Google play store) पर जाकर Jeevan pramaan face app डाउनलोड करना होगा. इसके अलावा आपको Aadhaar face RD ऐप भी डाउनलोड करना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आप इन दोनों ऐप पर अपना फेस स्कैन करें और पूछे गए डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें
स्टेप 3- आपको मोबाइल फोन के फ्रंट कैमरे से एक फोटो खीचनी होगी, जिसके बाद आपको फोटो के साथ सभी जानकारी सबमिट करनी होगी.
स्टेप 4- ऐसा करते ही आपका जीवन प्रमाण पत्र बिना किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाए जमा हो जाएगा.
लगातर बढ़ रहा है डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
डिजिटलाइजेशन आने के बाद डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक देश में अभी 78 लाख पेंशनर्स है. यह पता चला है कि वित्त वर्ष 2023-24 में 6.6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने जीवन प्रमाण पत्र जमा किया है. इन सभी लोगों ने डिजिटलाइजेशनका इस्तेमाल किया है.
वहीं वित्त वर्ष 2022 से 2023 के बीच 2.1 लाख से ज्यादा लोगों ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया था. इस साल डिजिटल प्रमाण पत्र की संख्या 200 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुकी है.
इसके अलावा अगर कोई डिजिटल तरीके से जीवन प्रमाण पत्र नहीं देना चाहता, तो वे ऐसे में अपना जीवन प्रमाण पत्र सामान्य सेवा केंद्र या सरकारी कार्यालय में जमा करवा सकता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
