नई दिल्ली, जुलाई 06। हम सबके साथ ऐसा कई बार होता है जब हम बैंक या इंश्योरेंस से जुड़े जरूरी कागजात खो देते हैं या पुरानी हो जाने के कारण कागजात फट जाते हैं। अगर आपने अपने एलआईसी के पॉलिसी बॉन्ड के कागजात खो दिए हैं या आपका पॉलिसी बॉन्ड का कागज गलती से फट-गल गया है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। एलआईसी अपने ग्राहको को सहूलियत देता है। अगर किसी ग्राहक का पॉलिसी बॉन्ड गुम हो गया है, फट गया है, गल गया है या किसी प्राकृतिक आपदा में नष्ट हो गया है तो पॉलिसीधारक डुप्लीकेट कॉपी बनवा सकते हैं। बॉन्ड का डुप्लीकेट कागजात बनवाने से पहले आपको पॉलिसी बॉन्ड और उसके डुप्लीकेट कागजात बनवाने के नियम के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
पॉलिसी बॉन्ड क्या होता है
पॉलिसी बॉन्ड एक जरूरी कानूनी दस्तावेज है। यह दस्तावेज LIC तब देती है जब ग्राहक बीमा का प्रस्ताव स्वीकार कर लेता है। आप बॉन्ड को अपने और एलआईसी के बीच हुए बीमा समझौते का प्रमाण मान सकते हैं। पॉलिसी के मैच्योरिटी के बाद इसी दस्तावेज के साथ क्लेम किया जाता है। यानी, अगर आप या आपका नॉमिनी किसी दावे के साथ एलआईसी ऑफिस जाते है तो आपका दावा पॉलिसी बॉन्ड दिखाने के बाद ही मान्य होगा। पॉलिसी पर अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो यह पॉलिसी बॉन्ड के आधार पर ही मिलेगी। एलआईसी हमेशा यह सुझाव देता हैं कि व्यक्ति को अपने बीमा बॉन्ड की जानकारी अपने जीवनसाथी को जरूर बताना चाहिए।
पॉलिसी बॉन्ड गुम हो जाने पर क्या करें
अगर आपने अपना पॉलिसी बॉन्ड खो दिया है तो आप एलआईसी के शाखा पर जाकर डुप्लिकेट बॉन्ड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। डुप्लिकेट बॉन्ड के लिए आप अपने एजेंट का भी सहयोग ले सकते हैं, इससे आपको प्रोसेस फॉलो करने में आसानी होगी।
क्या कागजात लगेंगे
- आपको पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या किसी भी एक सरकारी व्यक्तिगत पहचान पत्र की आवश्यकता पड़ेगी.
- आपको अपना निवास प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। आप टेलीफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट, बिजली बिल, राशन कार्ड में से किसी एक का प्रयोग कर सकते हैं.
- आपको डुप्लीकेट कॉपी बनवाने के लिए एलआईसी के तय सेवा शुल्क को कैश काउंटर पर जमा करना होगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आपको पॉलिसी बॉन्ड खो जाने का एक विज्ञापन न्यूज पेपर में छपवाना पड़ेगा। विज्ञापन देने के बाद आपको एक महीने इंतजार करना पड़ेगा। विज्ञापन देने के एक महीने बाद अगर आपको खोई हुई बॉन्ड न मिले तो आप डुप्लिकेट बॉन्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। न्यूज पेपर में विज्ञापन देने से पहले एलआईसी की गाइडलाइन जरूर चेक कर लें। भारतीय जीवन बीमा निगम के अनुसार एक डुप्लिकेट बॉन्ड ग्राहक को ओरिजनल बॉन्ड के समान ही अधिकार देता है, इसलिए डुप्लीकेट पॉलिसी बॉन्ड के लिए आवेदन से पहले एलआईसी के नियमों को जरूर पढ़ लें।
एलआईसी ब्रांच पर ही होगा आवेदन
डुप्लीकेट पॉलिसी बॉन्ड पाने के लिए आपको अपनी शाखा पर ही जाना होगा। एलआईसी इस सेवा के लिए अभी ऑनलाइन सुविधा नहीं देती है। डुप्लिकेट बॉन्ड के लिए ग्राहक को अपने पॉलिसी से संबंधित विस्तृत जानकारी देनी होती है। ग्राहक को जरूरी जानकारी के आलावा एक स्टाम्प पेपर पर डिक्लेरेशन की भी जरुरत होती हैं। इन सभी कामों के साथ ही ग्राहक को डुप्लिकेट सुविधा शुल्क भी देनी पड़ती हैं। जिसके लिए खुद पॉलिसीधारक को एलआईसी शाखा पर जाना होता है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद एलआईसी सभी जमा कि गई दस्तावेजों की जांच करती है। यदि सभी डाक्यूमेंट सही होते हैं तो एलआईसी डुप्लिकेट बॉन्ड जारी कर देती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
