LIC की इस पॉलिसी में FD से ज्यादा मिलेगा फायदा, जानिए और क्या-क्या है इसमें खास

एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। एलआईसी समय-समय पर नई पॉलिसी लेकर आती रहती है। हाल ही में एलआईसी ने एक नई पॉलिसी लॉन्च की है, जिसका नाम बीमा ज्योति है।

नई द‍िल्‍ली: एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। एलआईसी समय-समय पर नई पॉलिसी लेकर आती रहती है। हाल ही में एलआईसी ने एक नई पॉलिसी लॉन्च की है, जिसका नाम बीमा ज्योति है। इस पॉलिसी में गारंटीड टैक्स फ्री रिटर्न के साथ ही कई खासियतें हैं। यह नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडीविज्युअल, लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट, लाइफ इंश्योरंस सेविंग्स प्लान है। विशेष FD : 30 जून तक बढ़ाई गई तारीख, जानें कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज

LICs New Bima Jyoti Policy Will Get Tax Free Return Know What Else Is Special In It

थोड़े निवेश में ही म‍िलेगा मोटा रिटर्न
इसमें पॉलिसी धारक को संरक्षण के साथ ही बचत का भी विकल्प मिलेगा। बीमा धारक को मेच्योरिटी पर एकमुश्त भुगतान मिलेगा। वहीं एलआईसी की हर पॉलिसी की तरह इसमें भी बीमा धारक की असमय मृत्यु पर उसके परिजनों को वित्तीय समर्थन मिलेगा। एलआईसी के इस स्कीम में थोड़े निवेश के बाद इसमें आपको मैच्योरिटी पर 17.5 लाख रुपये मिलेंगे।

गारंटीड रिटर्न मिलने वाली पॉल‍िसी

गारंटीड रिटर्न मिलने वाली पॉल‍िसी

इस पॉलिसी में आपको टर्म के दौरान प्रत्येक साल के आखिरी में 50 रुपये प्रति हजार बेसिक सम एश्योर्ड के अलावा गारंटी प्रदान करता है। यानी इसमें आपको 50 रुपये प्रति हजार सम एश्योर्ड पर गारंटीड बोनस मिलेगा। इस प्लान में आपका बेसिक सम एश्योर्ड एक लाख रुपये का है। इसमें ऊपरी लिमिट कोई भी नहीं है। यह पॉलिसी 15 से 20 साल के लिए ले सकते हैं। 15 साल की पॉलिसी अवधि के लिए पीपीटी 10 साल होगी और 16 साल की पॉलिसी के लिए पीपीटी 11 साल होगी।

 पॉलिसी में क्या-क्या है खास, जानें यहां

पॉलिसी में क्या-क्या है खास, जानें यहां

  • इस पॉलिसी को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
  • इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल की है जबक‍ि इसके अलावा परिपक्वता पर अधिकतम आयु सीमा 75 साल की है।
  • इस पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु 90 दिन और अधिकत 60 वर्ष है।
  • पॉलिसी बैक डेटिंग की सुविधा है। ग्राहकों को मैच्योरिटी सेटलमेंट ऑप्शन की सुविधा मिलेगी।
  • 5, 10 और 15 सालों की किस्तों में परिपक्वता और मृत्यु लाभ के लिए ऑप्शन मिलेगा।
  • पॉलिसी अवधि के दौरान गारंटीड एडीशन 50 रुपए प्रति हजार प्रति वर्ष बोनस।
  • आकस्मिक और विकलांगता लाभ राइडर, गंभीर बीमारी, प्रीमियम माफ़ राइडर और टर्म राइडर का लाभ उठाने के विकल्प उपलब्ध।
  • पालिसी अवधी की तुलना में 5 वर्ष कम प्रीमियम का भुगतान।
 17.5 लाख रु मिलेंगे, एफडी से अधिक फायदा

17.5 लाख रु मिलेंगे, एफडी से अधिक फायदा

पॉलिसी की मैच्योरिटी पर जब आप पैसे मिलेंगे तो आप पाएंगे कि इस पर मिलने वाला ब्याज देश के ज्यादतर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से अधिक है। बता दें कि अगर आप 15 साल की पॉलिसी लेते हैं तो आपको 10 साल के लिए प्रीमियम भरना पड़ेगा। 10 साल का प्रीमियम 82545 रुपये होगा। इसके अलावा आपको मैच्योरिटी के साल तक हर साल 50 हजार रुपये मिलेंगे तो यह राशि 7.50 लाख होगी। इसका मतलब हुआ कि 10 लाख की पॉलिसी पर आपको मैच्योरिटी के समय कुल 17.5 लाख रुपये मिलेंगे। अगर हम आपके द्वारा दिए गए कुल प्रीमियम पर ब्याज जोड़े तो यह 7.215 हो रहा है, जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से अधिक है।

 अधिक जानकारी के ल‍िए करें एसएमएस

अधिक जानकारी के ल‍िए करें एसएमएस

एलआईसी की बीमा ज्योति सालाना गारंटीड वृद्धि वाली पॉलिसी है। इस पॉलिसी को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। ऑफलाइन बीमा पॉलिसी खरीदने पर एजेंट इसे अच्छे से समझा सकता है लेकिन ऑनलाइन खरीदते समय इसकी जानकारी होना आवश्यक है। ऐसे में एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in पर जाकर देख सकते हैं या कॉल सेंटर सर्विस (022) 6827 6827 पर कॉल कर जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा जानकारी के लिए 56767474 पर शहर का नाम एसएमएस कर सकते हैं।

 

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+