एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। यही वजह है कि एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है।
नई दिल्ली: एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। यही वजह है कि एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। कंपनी सरकारा द्वारा संचालित है और निवेशकर्ताओं को निवेश के अलग-अलग प्लान ऑफर करती है। LIC : एक बार करें 1 लाख रुपये का निवेश, जिंदगी भर मिलती रहेगी पेंशन

नहीं रहता पैसा डूबने का चांस
अच्छी बात तो ये है कि सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूबने का चांस कम रहता है। कंपनी टर्म पॉलिसी, लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन, एंडोमेंट आदि प्लान ऑफर करती है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है।
64 रुपये का निवेश करें मिलेगा 13 लाख रु की मोटी रकम
अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। यह एक एंडोमेंट प्लान है लिहाजा इसमें निवेश और बीमा दोनों का लाभ पॉलिसीधारक को मिलता है। यह एक पार्टिसिपेटिंग गैर-लिंक्ड पॉलिसी है जो निवेशकर को सुरक्षा और बचत मुहैया करवाती है। इस पॉलिसी में आप रोजाना 64 रुपये का निवेश कर 13 लाख रु की मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।
निवेश के लिए ये हैं शर्तें
इसके साथ यह पॉलिसी आपको लाइफ टाइम 50,0000 रुपये का रिस्क कवर भी मुहैया किया जाएगा। यानी पॉलिसी की मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड के साथ रिस्क कवर भी मिलेगा। यह पॉलिसी प्लान 15 से 35 साल टर्म के साथ आती है। इस पॉलिसी में कम से कम 18 से 50 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति पॉलिसी में निवेश करने के लिए पात्र है। एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपये और अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बीमा पॉलिसियों में से एक है।
13 लाख रु की मोटी रकम आएगी हाथ
ऐसे समझे मान लीजिए अगर कोई व्यक्ति 35 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करना शुरू करता है। और वह 25 साल टर्म प्लान के साथ 500000 सम एश्योर्ड प्लान को फिक्सड करता है तो इस लिहाज से उसे रोजाना 64 रुपये का निवेश करना होगा। इस तरह कुल 33 साल निवेश करने के बाद पॉलिसीधारक को 500000 रुपये का एसए, 575000 का बोनस और 225000 रुपये फाइनल एडिशनल बोनस के रूप में मिलेंगे। इस तरह मैच्योरिटी के समय यानी 60 साल की उम्र में पॉलिसीधारक को कुल 13,00,000 रुपये मिलेंगे। वहीं पॉलिसी अवधि के दौरान किसी अनहोनी के चलते परिवार को 50,00,00 रुपये का रिस्क कवर की गारंटी तो मिलती है।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
