
LIC Policy Surrender : जीवन बीमा पॉलिसियों के फीचर्स को समझना काफी आसान है। इन्हीं फीचर्स में से एक है समय से पहले पॉलिसी को सरेंडर करना। एलआईसी पॉलिसी खरीदना जितना आसान है, उसे सरेंडर करने की प्रोसेस उतनी ही सरल है। टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी के मामले में, यदि आप अपने प्रीमियम भुगतान को होल्ड पर रखते हैं, तो आपकी पॉलिसी लैप्स हो जाएगी। हालांकि, यह केवल रिस्क कवर के मामले में है। इससे जुड़ी कोई अतिरिक्त लागत या नुकसान नहीं है। मनी बैक योजना जैसी जीवन बीमा पॉलिसी को यदि आप शुरुआती समय में ही बंद करना चाहते हैं, तो बीमा कंपनी प्राइमरी मैच्योरिटी सम अमाउंट को काफी कम कर देती है। नतीजे में इन-हैंड रिटर्न के रूप में मिलने वाला पैसा बहुत कम हो जाता है।
कब हो सकती है पॉलिसी सरेंडर
कोई भी जानकार एलआईसी पॉलिसी को सरेंडर करने की सलाह नहीं देता। हालांकि, अगर जरूरत पड़े तो यह ध्यान रहे कि इसके लिए पात्रता मानदंड (एलिजिबिलिटी क्राइटेरियन) तीन साल है। इसका मतलब यह है कि आपको इसे सरेंडर करने से पहले कम से कम तीन साल के लिए पॉलिसी रखनी होगी। एक बार जब आप अपनी एलआईसी पॉलिसी को सरेंडर कर देते हैं, तो बीमा कंपनी आपको उस अवधि के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम के साथ 'एक्यूमैलेटेड बोनस' देगी।
कंवेंशनल एलआईसी पॉलिसी में सरेंडर के प्रकार
सरेंडर वैल्यू : यदि आप अपने एलआईसी कॉन्ट्रैक्ट को समय से पहले समाप्त कर रहे हैं, तब भी आप कुछ राशि के पात्र होंगे जिसे सरेंडर वैल्यू के नाम से जाना जाता है। यह राशि आमतौर पर गारंटीड सरेंडर वैल्यू और स्पेशल सरेंडर वैल्यू से अधिक होती है।
गारंटीड सरेंडर वैल्यू
जैसा कि नाम से पता चलता है, यह पैसे का वो हिस्सा है जो पॉलिसीधारक को तब दिया जाता है जब वह एलआईसी पॉलिसी को सरेंडर करना चाहे। गारंटीड सरेंडर वैल्यू अब तक आपके द्वारा भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 30% होगा। पर इसमें पॉलिसी के पहले वर्ष के दौरान भुगतान किए गए प्रीमियम, अतिरिक्त प्रीमियम और राइडर्स (दुर्घटना राइडर) के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम शामिल नहीं हैं।
स्पेशल सरेंडर वैल्यू : यदि आपने तीन साल से अधिक लेकिन चार साल से कम समय के लिए अपनी एलआईसी पॉलिसी के लिए प्रीमियम का भुगतान किया है, तो आपको मैच्योरिटी राशि का 80 फीसदी स्पेशल सरेंडर वैल्यू के तौर पर मिल जाएगा। इसके अलावा, अगर आपने अपने प्रीमियम का भुगतान चार साल से अधिक लेकिन पांच साल से कम समय के लिए किया है, तो आपको स्पेशल सरेंडर वैल्यू के तौर पर कुल मैच्योरिटी बीमा राशि का 90 फीसदी प्राप्त होगा।
एलआईसी पॉलिसी सरेंडर करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पॉलिसी बांड (मूल दस्तावेज)
- एलआईसी पॉलिसी सरेंडर फॉर्म नंबर 5074 की फिजिकल कॉपी
- पॉलिसीधारक के बैंक खाते की जानकारी की आवश्यकता होगी
- एलआईसी पॉलिसी सरेंडर करते समय पहचान के प्रमाण जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन या ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता होगी
- जरूरी दस्तावेज और फॉर्म जमा करने के लगभग पांच से दस दिनों के बाद, फंड पॉलिसीधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
