एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। देश की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी हमेशा से लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए नई
नई दिल्ली: एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। देश की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी हमेशा से लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए नई पॉलिसी पेश करता है। इसी बीच एलआईसी ने एक और शानदार पेशकश की है। एलआईसी की इस नई पॉलिसी का नाम एलआईसी बचत प्लस है। बीते कल यानी सोमवार को एलआईसी ने कहा कि उसने नई योजना बचत प्लस पेश की है।

परिपक्वता अवधि पांच साल
इसमें सुरक्षा के साथ बचत की भी सुविधा है। कंपनी ने कहा कि योजना की परिपक्वता अवधि पांच साल है। नाम की तरह ही एलआईसी के नए प्लान बचत प्लस में सेविंग के साथ-साथ पूरी सुरक्षा का ख्याल भी रखा गया है। अगर पॉलिसी की मैच्योरिटी से पहले पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। यह पॉलिसी एकल प्रीमियम और सीमित प्रीमियम भुगतान मोड के लिए सम एश्योर्ड ऑन डेथ चुनने का विकल्प देती है।
1 लाख रुपए का मिनिमम सम एश्योर्ड
वहीं अगर दुर्घटनावश पॉलिसीधारक की मौत हो जाने के बाद एलआईसी पीड़ित परिवार को कम से कम 1 लाख रुपये तक का कवर देगी। अगर पॉलिसीधारक सम एश्योर्ड ऑन डेथ के लिए ज्यादा कवर का विकल्प चुनता है तो उसके परिवार को उतनी ही आर्थिक मदद मिलेगी। इसके अलावा पॉलिसी मेच्योर होने पर नियम के मुताबिक आपको आपकी कुल रकम भी दे जी जाएगी। इस तरह से आपको इस पॉलिसी को खरीदने पर फायदा ही फायदा है।
ऐसे खरीद सकते हैं पॉलिसी
अगर आप भी एलआईसी की नई पॉलिसी लेना चाहते है तो उसके लिए एलआईसी एजेंट या फिर एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के जरिए ऑनलाइन भी खरीदी जा सकती है। यह नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग प्लान है। एलआईसी के मुताबिक ये पॉलिसी 5 साल में पूरी होगी। मुश्किल वक्त में आर्थिक मदद के लिहाज से ये पॉलिसी काफी अच्छी मानी जा रही है। इस वजह से ही पॉलिसी को काफी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। इसे 15 मार्च को ही लॉन्च किया गया है और शुरुआती दिनों में ही इसको अच्छे-खासे ग्राहक मिल गए हैं।
बचत प्लस पॉलिसी की कुछ खास बातें
- इस पॉलिसी को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
- इसे खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी जरूरी है।
- परिपक्वता पर अधिकतम आयु सीमा 75 साल की है।
- पॉलिसी बैक डेटिंग की सुविधा भी है।
- 5, 10 और 15 सालों की किस्तों में परिपक्वता और मृत्यु लाभ के लिए ऑप्शन मिलेगा।
- पालिसी अवधि की तुलना में 5 वर्ष कम प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
एलआईसी ने हाल ही में लॉन्च किया ये पॉलिसी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications