देश की सरकारी संस्था एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आती रहती है, जिससे ग्राहकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे।
नई दिल्ली: देश की सरकारी संस्था एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए खास स्कीम लेकर आती रहती है, जिससे ग्राहकों को अपने भविष्य की कोई चिंता न रहे। एलआईसी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जो कि अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। गरीब से लेकर अमीर तक एलआईसी से जुड़े हुए हैं।

आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें एक बार पैसा लगाने पर रिटायरमेंट के बाद आपकी कमाई होती रहेगी। कंपनी इस बार ग्राहकों के लिए नई जीवन शांति डिफर्ड एन्युटी लेकर आई है। इस योजना में पांच लाख और अधिक की खरीदी कीमत पर एक इंसेंटिव भी मिलेगा।
जीवन शांति पॉलिसी ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदें
बता दें कि इस प्लान को आप 21 अक्टूबर 2020 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, एकल प्रीमियम, डिफर्ड एन्युटी प्लान है. एलआईसी के इस प्लान में ग्राहकों को लोन की सुविधा भी मिलेगी। एलआईसी ने एक बयान में कहा कि नई जीवन शांति पॉलिसी के लिए सालाना दर की गारंटी पॉलिसी की शुरुआत में ही दी जाती है। तो अगर आप भी एलआईसी जीवन शांति में निवेश करना चाहते है तो पहले इस पॉलिसी के बारे में डिटेल में जानते है।
जान लें पॉलिसी के विकल्पों के बारे में
जानिए यहां पॉलिसी का पहला विकल्प
इस प्लान में एन्युटी का पहला विकल्प सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इस विकल्प में डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के जीवन तक जारी रहेगा। एन्युटी पाने वाले की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाने की स्थिति में डिफरमेंट अवधि के दौरान और उसके बाद एन्युटी पाने वाले के नॉमिनी को मृत्यु लाभ का भुगतान होगा।
जानिए यहां पॉलिसी का दूसरा विकल्प
दूसरा विकल्प ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी है। इसमें डिफरमेंट अवधि के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक जारी रहेंगे, तब तक प्राथमिक एन्युटेंट और/या द्वितियक एन्युटेंट जीवित है। अंतिम उत्तरजीवी की मृत्यु होने पर डिफरमेंट अवधि के दौरान और उसके बाद मृत्यु लाभ का भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा। ज्वाइंट लाइफ एन्युटी एक परिवार के केवल दो लोगों बीच ली जा सकती है, जैसे- दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रांडचिल्ड्रंस, पति-पत्नि या भाई-बहन।
न्यूनतम खरीदी मूल्य 1,50,000 रुपये
इस योजना में न्यूनतम खरीदी कीमत 1,50,000 रुपये है। यह न्यूनतम वार्षिकी मानदंड के अधीन है। एन्युटी का मोड सालाना, अर्द्धवार्षिक, तिमाही और मासिक उपलब्ध है। न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये सालाना है। यहां अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं है।
जानिए कौन ले सकता है जीवन शांति प्लान
इस योजना में पांच लाख और अधिक की खरीदी कीमत पर एक इंसेंटिव भी उपलब्ध है। यह इंसेंटिव एन्युटी दर में बढ़त के रूप में उपलब्ध है। यह प्लान 30 से 79 वर्ष तक की आयु के लिए उपलब्ध है। योजना में न्यूनतम डिफरमेंट अवधि एक साल है और अधिकतम डिफरमेंट अवधि 12 साल है, जो अधिकतम वेस्टिंग आयु (80 साल) पर निर्भर करती है।
यह प्लान 50,000 रुपये की न्यूनतम खरीदी कीमत के साथ दिव्यांगजन के फायदे के लिए भी खरीदा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications