आज के समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है या खरीदना चाहता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है या खरीदना चाहता है। आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोग तरह-तरह के प्लान लेते हैं। वैसे देखा जाए तो हर किसी की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती है। इसी वजह से इंश्योरेंस कंपनियों की ये कोशिश रहती है कि हर किसी की जरूरत के हिसाब से पॉलिसी लॉन्च करें। LIC की इस स्कीम में महिलाओं को मिलेगी गारंटीड आमदनी, जान लें आप भी ये भी पढ़ें

इसी को ध्यान में रखते हुए भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम कंपनी एलआईसी अलग अलग प्लान के साथ आती है। ऐसे में इस बार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) बच्चों की शिक्षा और शादी तक के लिए जीवन तरुण प्लान लेकर आई है। एलआईसी विभिन्न वर्ग के लोगों की जरूरतों के हिसाब से समय-समय पर इंश्योरेंस पॉलिसी पेश करता है।
जीवन तरुण पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड प्लान
तो चलिए आज हम आपको जीवन तरुण पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं। यह पॉलिसी बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह एक नॉन-लिंक्ड प्लान है अर्थात इसका शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक विथ प्रोफिट प्लान है इसका मतलब है कि एलआईसी अपने मुनाफे को पॉलिसीधारक के साथ शेयर करेगी। यह एक लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है जिसमें पॉलिसी पीरियड से पांच वर्ष कम तक पॉलिस पेमेंट का भुगतान करना होता है।
जानिए कितने उम्र के बच्चे के लिए ले सकते प्लान
आपके बच्चे के बचपन के सपने को आकार देने में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की जीवन तरुण पॉलिसी बड़ा मददगार साबित हो सकता है। यह एक मनी बैक पॉलिसी की तरह है इसलिए यह आपके बच्चे की पढ़ाई में पैसे की आवश्यकता पूरी कर सकता है। पॉलिसी को 90 दिन से लेकर 12 साल तक के बच्चे के लिए लिया जा सकता है। अगर कोई अपने दुधमुंहे बच्चे के लिए ये प्लान लेता है तो उसे कई फायदे मिलेंगे।
130 रुपये रोजाना निवेश पर मिलेंगे 25 लाख रुपये
इसमें मिनिमम सम एश्योर्ड 75,000 रुपए है। इसके अलावा आपको कई अन्य फायदे भी दिए जाएंगे। इस पॉलिसी में अगर आप 130 रुपये रोजाना निवेश करेंगे तो आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे। तो चलिए आपको बताते है कि पॉलिसी के 25 साल पूरे हो जाने यानि की मेच्योर होने के बाद पॉलिसीधारक को 25 लाख रुपए कैसे मिलेंगे। मान लीजिए कोई पॉलिसीधारक एक साल की उम्र में इस प्लान को लेता है। रोजाना 130 रुपये प्रति दिन की प्रीमियम भरने पर उसे 100 % एसए + बोनस + एफएबी के साथ कुल 2502000 का रिटर्न मिलेगा। इस दौरान पॉलिसीधारक ने कुल 837520 रुपये का प्रीमियम भुगतान किया। इस पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान की अवधि 20 साल होती है।
जान लें योजना के पात्र होने की शर्तें
मिनिमम सम एश्योर्ड 75,000 रुपए है, मैक्सिमम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है। मैच्योरिटी पीरियड 25 वर्ष की है। प्लान के शुरुआत के लिए कम से कम उम्र 90 दिन पूर्ण होना आवश्यक है। वहीं शुरुआत के लिए अधिकतम उम्र 12 वर्ष, इसके साथ ही पूर्ण परिपक्वता अवधि 25 वर्ष की होगी। पॉलिसी की समयअवधि शुरुआत के समय 25 वर्ष है। वहीं प्रीमियम जमा कराने की अवधि 20 वर्ष है।
डेथ बेनिफिट्स के साथ मिलेगा सर्वाइवल बेनिफिट
जोखिम अवधि से पूर्व मृत्यु होने पर इसमें कुल राशि में टैक्स, अतिरिक्त प्रीमियम, संशोधित प्रीमियम सब मिलाकर पूर्ण राशि मिल जाती है। जोखिम अवधि के पश्चात मृत्यु होना: इसमें मृत्यु के समय तक की कुल राशि, मिलने वाला साधारण प्रत्यावर्ती (रिवर्जनरी) बोनस, अतरिक्त बोनस ये सब मिलते हैं। आपकी कुल बीमित राशि का कुछ फीसदी हर वर्ष आपको सर्वाइवल बेनिफिट के रूप में मिलता है। पॉलिसी को एक साल होने के बाद से यह हर साल मिलता है। यह 20 तक तो मिलता ही है बल्कि इसके बाद भी अगले 4 वर्षों तक मिलता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितनी राशि का और कौन सा प्लान चुना है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications