भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है।
नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है। इसकी सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि कस्टमर अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी पालिसी में निवेश कर सकता है।

जीवन भर मिलेगी 28 हजार रुपये पेंशन
आज हम आपको अपनी खबर के जरिए एलआईसी के जीवन अक्षय प्लान के बारे में बताएंगे। इस पॉलिसी में एक क़िस्त निवेश करने के बाद जीवन भर 28 हजार रु. की पेंशन मिलेगी। जीवन अक्षय पॉलिसी की सबसे ख़ास बात यह है कि एकमुश्त निवेश कर पॉलिसी होल्डर हर महीने सरकार की और से पेंशन पा सकते हैं। क़िस्त भरने के तुरंत बाद ही खाते में आना शुरू हो जाता है। यह पेंशन अकाउंट में आने के बाद प्रति माह पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। यही कारण है लोग इस पॉलिसी में अधिक निवेश करना पसंद कर रहे हैं।
एकमुश्त निवेश पर प्रति माह मिलेगा पेंशन
जी हां हाल में कंपनी ने अपनी पॉपुलर पॉलिसी जीवन अक्षय को फिर से शुरू किया है। इस पॉलिसी में एकमुश्त निवेश कर पॉलिसीधारकों को प्रति माह पेंशन मिलती है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के सब्सक्राइबर्स और पेंशन की प्लानिंग करने वालों के बीच यह पॉलिसी काफी पॉपुलर है। अगर आपके पास निवेश के लिए पैसा है और पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं तो इस पॉलिसी में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। बात करें इस पॉलिसी की शर्तों की तो न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये सालाना फिक्सड की गई है।
जानिए कौन खरीद सकता है पॉलिसी
न्यूनतम निवेश की सीमा 1 लाख रुपये है। यानी की इससे कम की एन्यूटी आप नहीं ले सकते। वहीं अधिकतम एन्यूटी यानी पेंशन की कोई लिमिट नहीं है। यह पॉलिसीधारक पर निर्भर करता है कि वह कितना भी निवेश करें। इस पॉलिसी को 30 से 85 साल की उम्र के लोग इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी में लोन की सुविधा भी मिलती है। पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीदा जा सकता है। पॉलिसीधारक को इस पॉलिसी में पेंशन पाने के लिए 10 अलग-अलग विकल्प मिलते हैं। इनमें से एक विकल्प ‘ए'है। इसमें ग्राहकों को एन्युटी Payable for Life at a Uniform Rate' के तहत फायदा मिलता है। इस पॉलिसी में एकमुश्त निवेश कर आप हर महीने 28 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं।
ऐसे समझे अगर कोई 31 साल का व्यक्ति विकल्प ‘ए' को चुनता है। इसके साथ ही वह 6000000 रुपये के सम एश्योर्ड विकल्प को चुनता है। तो उसे 6108000 रुपये के प्रीमियम का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इस निवेश के बाद उसे प्रति माह 28425 रुपये की पेंशन मिल सकेगी। हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि मृत्यु के बाद यह पेंशन आना बंद हो जाएगी।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें एलआईसी पॉलिसी स्टेट्स
- अपनी पॉलिसी स्टेट्स को जानने के लिए एलआईसी के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- अब अपना नाम, पॉलिसी संख्या, डेट ऑफ बर्थ डालें।इसके बाद जब आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो आप अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेट्स जांच सकते हैं।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications