एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। कंपनी सरकारा द्वारा संचालित है और निवेशकर्ताओं को निवेश के अलग-अलग प्लान ऑफर करती है।
नई दिल्ली: एलआईसी देश की उन बीमा कंपनियों में से एक है जिनमें निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। कंपनी सरकारा द्वारा संचालित है और निवेशकर्ताओं को निवेश के अलग-अलग प्लान ऑफर करती है। एलआईसी सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। एलआईसी समय-समय पर नई पॉलिसी लेकर आती रहती है।LIC के इस स्कीम में निवेश करके बच्चों का भविष्य करें सुरक्षित

एलआईसी की ये पॉलिसी नॉन लिंक्ड प्लान
हाल ही में एलआईसी ने बीमा ज्योति के नाम से एंडोमेंट प्लान लॉन्च किया है। इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश कर आप टैक्स सेविंग तो करेंगे ही साथ ही आपको गारंटीड रिटर्न भी दिया जाएगा। इस पॉलिसी में आपको 50 रुपये प्रति हजार रुपये के हिसाब से गारंटीड एडिशन मिलता है। यानी प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के आखिर में मूल बीमित राशि पर प्रति एक हजार रुपये पर 50 रुपये अतिरिक्त जुड़कर मिलेंगे। यह एक नॉन लिंक्ड प्लान है यानी इसका बाजार के उतार-चढ़ाव से कोई संबंध नहीं है। यह एक लिमिटेड पीरियड प्लान है यानी पॉलिसीधारक को चुने हुए पॉलिसी पीरियड से कम समय तक भुगतान करना होता है।
जानिए कौन कर सकता पॉलिसी में निवेश
पॉलिसी में कम से कम 90 दिन के बच्चे से लेकर 60 साल से कम उम्र के व्यक्ति निवेश के लिए पात्र हैं। यानी आप अपने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस पॉलिसी को बच्चे के नाम पर भी ले सकते हैं।इस पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपये है तो अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है। 15 और 20 साल के दो पॉलिसी टर्म मिलेंगे। वहीं प्रीमियम पेइंग टर्म की बात करें तो जितने साल का पॉलिसी टर्म चुनेंगे उससे पांच साल कम तक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यानी कि अगर कोई 15 साल टर्म को चुनता है तो उसे 10 साल तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा और 20 साल टर्म प्लान चुनने पर 15 साल प्रीमियम का भुगतान करना होगा। आपको इसमें सेक्शन 80सी और 10 10डी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। खास बात यह भी है कि इसमें पॉलिसीधारक को पांच राइडर्स उपलब्ध होते हैं।
मैच्योरिटी पर पाएं 4 लाख रुपये गारंटीड रिटर्न
आप इस पॉलिसी में 15 साल तक रोजाना 53 रुपये का निवेश कर 400000 रुपये मैच्योरिटी के समय गारंटीड पा सकते हैं। यहां समझे कैसे।
उम्र: 50
टर्म: 20
पीपीटी: 15
एडीडीएबी: 200000
डेथ सम एश्योर्ड: 250000
बेसिक सम एश्योर्ड: 200000
फर्स्ट ईयर प्रीमियम 4.5 फीसदी टैक्स के साथ
वार्षिक: 19934 (19076 + 858)
अर्धवार्षिक: 10068 (9634 + 434)
त्रैमासिक: 5084 (4865 + 219)
मंथली: 1695 (1622 + 73)
वाईएलवाई मोड औसत प्रीमियम/प्रतिदिन: 54
फर्स्ट ईयर प्रीमियम भरने के बाद घटे हुए टैक्स के साथ
वार्षिक: 19505 (19076 + 429)
अर्धवार्षिक: 9851 (9634 + 217)
त्रैमासिक: 4974 (4865 + 109)
मंथली: 1658 (1622 + 36)
वाईएलवाई मोड औसत प्रीमियम/प्रतिदिन: 53
मैच्योरिटी के समय कुल गारंटीड रिटर्न: 4,00,000 रुपये।
क्या है पॉलिसी की खासियत
- इस पॉलिसी को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल की है।
- इसके अलावा परिपक्वता पर अधिकतम आयु सीमा 75 साल की है।
- इस पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु 90 दिन और अधिकत 60 वर्ष है। पॉलिसी बैक डेटिंग की सुविधा है।
- ग्राहकों को मैच्योरिटी सेटलमेंट ऑप्शन की सुविधा मिलेगी।
- 5, 10 और 15 सालों की किस्तों में परिपक्वता और मृत्यु लाभ के लिए ऑप्शन मिलेगा।
- पॉलिसी अवधि के दौरान गारंटीड एडीशन 50 रुपए प्रति हजार प्रति वर्ष बोनस है।
- आकस्मिक और विकलांगता लाभ राइडर, गंभीर बीमारी, प्रीमियम माफ़ राइडर और टर्म राइडर का लाभ उठाने के विकल्प उपलब्ध।
- पालिसी अवधी की तुलना में 5 वर्ष कम प्रीमियम का भुगतान।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
