अगर आपने भी एलआईसी की पॉलिसी ले रखीं तो आपके लिए जरुरी खबर है। देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी एलआईसी के ग्राहक हैं, तो ये आपके काम की खबर है।
नई दिल्ली, मार्च 4। अगर आपने भी एलआईसी की पॉलिसी ले रखीं तो आपके लिए जरुरी खबर है। देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी एलआईसी के ग्राहक हैं, तो ये आपके काम की खबर है। एलआईसी में कई तरह के प्लान मौजूद हैं, जिनमें लोग अपने पैसे निवेश करते हैं। इसमें निवेश करने पर लोगों को अच्छा खासा रिटर्न भी मिलता है। यही वजह है कि आज भी ये कंपनी लोगों की सबसे भरोसेमंद है। आज भी बड़ी संख्या में लोग एलआईसी में अपने पैसे निवेश करना पसंद करते हैं।

वहीं कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ साल पॉलिसी चलाने के बाद लोग प्रीमियम नहीं भर पाते हैं, ऐसे में उसका पैसा लेना चाहते हैं, लेकिन रिफंड क्लेम करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। कई बार तो पॉलिसी क्लेम फंस जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एलआईसी की साइट पर जाकर इसका स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है स्टेटस चेक करने का तरीका। बिना क्लेम वाले पैसे में डेथ क्लेम, मैच्योरिटी क्लेम, सर्वाइवल बेनेफिट, इनडेमनिटी क्लेम या प्रीमियम रिफंड शामिल हैं। अगर इस तरह का कोई पैसा आपको इस बीमा कंपनी से लेना है, तो आप एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर क्लेम कर सकते हैं।
एलआईसी की वेबसाइट पर क्लेम करें रिफंड
- इसके लिए आप एलआईसी की साइट पर जाकर अपना स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।
- यहां आपको सिर्फ अपना पॉलिसी नंबर दर्ज करना होगा।
- सबसे जरूरी बात ये है कि एलआईसी से पैसे रिफंड के लिए आप 4 तरह के डिटेल्स भरने बेहद जरूरी हैं।
- इसमें एलआईसी पॉलिसी नंबर, पॉलिसी होल्डर का नाम, जन्म तिथि और पैन कार्ड जैसे डिटेल्स शामिल है।
बस दो स्टेप में हो जाएगा काम
- एलआईसी में आपके बिना दावे के पैसे या बकाया राशि के बारे में जानकारी आप दो स्टेप में ले सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एलआईसी की इस लिंक LIC money claimed पर क्लिक करें।
- दूसरे स्टेप में इसके बाद सारे डिटेल्स दर्ज करें और इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पॉलिसी के सारे डिटेल्स दिखने लगेंगे। इसके बाद पैसे लेने के लिए आपको आगे की प्रक्रिया में आपको केवाईसी देना होगा।
- इसके बाद मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।
इसके बाद प्रोसेस के बाद आपको बैंक से जुड़े खाते में पैसे आ जाएंगे।
पॉलिसी लेते समय नॉमिनी डिटेल्स भरना न भूलें
अगर आप एलआईसी की कोई भी पॉलिसी खरीदते है तो इस समय एक बात का ध्यान जरूर रखें। अगर आप कोई भी पॉलिसी खरीदते हैं तो उसमें अपने नॉमिनी का पूरा डिटेल भरना कभी भी न भूले। नॉमिनी की जानकारी नहीं देने से आपके बाद आपके पैसे पर किसी का दावा नहीं बनता है। अगर पॉलिसी खरीदते समय आप नॉमिनी की जानकारी नहीं दे पाए हैं तो बाद में उसे अपडेट जरूर करा लें और आपने नॉमिनी को भी पॉलिसी की जानकारी दें और पेपर्स भी जानकारी में ही रखें।
एलआईसी आईपीओ में निवेश से पहले पढ़ें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications