LIC : SMS से कैसे चेक करें पॉलिसी स्टेटस, जानिए आसान प्रोसेस
lic

LIC Policy Status : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। ये बड़ी संख्या में ग्राहकों को सर्विस प्रोवाइड करती है। साथ ही ये केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों सहित सरकारी कर्मचारियों के बीच एक लोकप्रिय बीमा कंपनी है। यदि आपने एलआईसी की कोई पॉलिसी ली है तो जान लीजिए कि समय-समय पर अपनी पॉलिसी का स्टेटस चेक करना जरूरी है। आज की तेजी से भागती दुनिया में प्रीमियम पेमेंट्स को नजरअंदाज करना बहुत सामान्य है, और कभी-कभी छूट की अवधि (ग्रेस पीरियड) पर भी ध्यान नहीं देते। इससे बचने और एडवांस पेमेंट के बारे में अपडेट रहने के लिए, आपको अपनी जीवन बीमा पॉलिसी की समय पर जांच करते रहना चाहिए। पहले लोगों को अपना एलआईसी पॉलिसी स्टेटस चेक करने के लिए एलआईसी ब्रांच ऑफिस जाना पड़ता था या किसी एजेंट से कॉन्टैक्ट करना पड़ता था। पर अब आप एसएमएस से ही अपना पॉलिसी स्टेटस चेक कर सकते हैं। ये काम आप ऑनलाइन और एसएमएस के माध्यम से कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

एसएमएस के जरिए एलआईसी पॉलिसी स्टेटस चेक करें

एसएमएस के जरिए एलआईसी पॉलिसी स्टेटस चेक करें

एसएमएस द्वारा एलआईसी पॉलिसी स्टेटस चेक करने के लिए ASKLIC को टेक्स्ट करें और कोड दर्ज करें। इसके बाद अपनी बीमा कंपनी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9222492224 या 56767877 पर भेज दें। आगे हम कोड बताते हैं।

ये हैं जरूरी कोड
किस्त प्रीमियम - ASKLIC PREMIUM
रिवाइवल अमाउंट - ASKLIC REVIVAL
बोनस एडिशंस - ASKLIC BONUS
उपलब्ध लोन राशि - ASKLIC LOAN
नोमिनेशन डिटेल - ASKLIC NOM

एलआईसी पेंशन पॉलिसी स्टेटस

एलआईसी पेंशन पॉलिसी स्टेटस

आप एसएमएस के जरिए एलआईसी पेंशन पॉलिसी स्टेटस को भी ट्रैक कर सकते हैं। किसी कोड के साथ ASKLIC को मैसेज करके एसएमएस भेजें और इसे रजिस्टर मोबाइल नंबर से 9222492224 या 56767877 पर भेजें। आगे पेंशन पॉलिसी ट्रैक करने के कुछ अहम कोड दिए गए हैं।

पेंशन पॉलिसी ट्रैक करने के कोड
आईपीपी स्टेटस - ASKLIC STAT
एन्युटी की रिलीज डेट - ASKLIC ANNPD
एन्युटी की राशि - ASKLIC AMOUNT
बकाया अस्तित्व प्रमाण पत्र (एक्सिसटेंस सर्टिफिकेट ड्यू) - ASKLIC ECDUE
चेक रिटर्न की जानकारी - ASKLIC CHQRET

रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए एलआईसी पॉलिसी स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए एलआईसी पॉलिसी स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

स्टेप 1 : एलआईसी के ई-सर्विस पोर्टल पर जाएं। स्क्रीन पर दिए गए दो विकल्पों में से अपने लिए उपयुक्त विकल्प पर क्लिक करें यानी न्यू यूजर या रजिस्टर्ड यूजर में से कोई एक
स्टेप 2 : अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, जिसमें यूजर नेम और पासवर्ड शामिल हैं।
स्टेप 3 : अपने एलआईसी सर्विस अकाउंट में लॉग इन करने के बाद, 'पॉलिसी स्टेटस' टैब का चयन करें
स्टेप 4 : आप अपनी सभी पॉलिसियों की एक लिस्ट देखेंगे जो उपयुक्त खाते से जुड़ी हैं। यदि आपके पास एक से अधिक पॉलिसी हैं और यह लिस्ट नहीं है, तो आप एलआईसी के ई-सेवा टूल सेक्शन से 'एनरोल पॉलिसी' का चयन करके इसे जोड़ सकते हैं।
स्टेप 5 : पॉलिसी नंबर पर क्लिक करें और अपनी पॉलिसी की डिटेल या चेक स्टेटस की जांच करें। पॉलिसी का नाम, पॉलिसी अवधि, बीमित राशि आदि जैसे पॉलिसी डिटेल दिख जाएंगे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+