नयी दिल्ली। एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआई की ढेरों स्कीमों में आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। मगर स्कीम का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी के बारे में ही जानकारी नहीं रख पाते या भूल जाते हैं। अगर आपने कभी एलआईसी की कोई पॉलिसी कभी ली है और आपको लगता है कि आप किसी पॉलिसी के बारे में भूल गए हैं तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका एलआईसी पर कुछ पैसा बचा है या नहीं। यानी आपको वो पैसा मिल सकता है जो भूल-चूक से एलआईसी के पास फंसा हुआ है। आइए जानते हैं इसका तरीका।
ऐसे जमा हो जाता है पैसा
वे पैसा जो किसी ऐसी पॉलिसी का हो जिसे कोई भूल जाए या किसी पॉलिसीधारक की अचानक मौत के बाद पॉलिसी के लिए क्लेम न किया जाए तो वो एलआईसी के पास इकट्ठा होता रहता है। एलआईसी अपने ग्राहकों को ऐसे ही पैसे के बारे में जानकारी लेने की सुविधा देती है। आफ अपने बकाया क्लेम या बकाया पैसे की जांच कर घर बैठे कर सकते हैं। आपको पैसे के लिए एलआईसी की वेबसाइट से जानकारी मिलेगी। आपको एलआईसी की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें नाम और पैन नंबर आदि शामिल हैं। आपका नाम और जन्म तिथि सबसे अहम डिटेल है। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
इस तरीके से जानें बकाया पैसे के बारे में
एलआईसी वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करें। इस पेज में नीचे की तरफ जरूरी लिंक खोजें। अगर आपको इस लिंक को ढूंढने में दिक्कत हो तो होम पेज के कोने पर Unclaimed amount लिख कर सर्च ऑप्शन में टाइप करें। यहां अब आप अपनी जरूरी डिटेल दर्ज करके अटकी हुई राशि के बारे में जानकारी हासिल करें। अगर आपको ऐसे किसी पैसे के बारे में पता चलता है तो आप डायरेक्ट एलआईसी से संपर्क करें। इसके बाद उस पैसे के क्लेम के लिए आवेदन करें। एलआईसी केवाईसी के बाद उस पैसे को देने का प्रोसेस शुरू करेगी। केवाईसी इसलिए ताकि धोखाधड़ी की गुंजाइश न रहे।
नॉमिनी होता है अंजान
इस तरह के पैसे के मामले में अकसर नॉमिनी को खबर नहीं होती। ये भी होता है कि पॉलिसी के डॉक्यूमेंट नहीं मिलते। इन दोनों स्थितियों में पैसे के लिए क्लेम नहीं होता। नॉमिनी वाले मामले में उसे अपने नॉमिनी होने का पता भी होना जरूरी है और जरूरी कागजात का उसके पास होना भी जरूरी है। साथ ही पॉलिसी में नॉमिनेशन को अपडेट कराना भी न भूलें।
ये रहा डायरेक्ट
यहां हम आपको एलआईसी की सीधी वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं जहां आप डायरेक्ट ऐसी किसी भी पॉलिसी के बारे में चेक कर सकते हैं। आपको किसी अन्य साइट पर जाने या चेक करने की कोई जरूरत नहीं होगी।
ये है लिंक :
https://customer.onlinelic.in/LICEPS/portlets/visitor/unclaimedPolicyDues/UnclaimedPolicyDuesController.jpf
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications