LIC Bima Sakhi Yojana: हरियाणा के पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा तैयार की गई इस पहल का उद्देश्य शिक्षित महिलाओं और उन महिलाओं को भर्ती करना है जिन्होंने अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा पास की है और जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष के बीच है, को अपने समुदायों में बीमा को बढ़ावा देने में अग्रणी बनाना है।

इस योजना से महिलाओं को मिलेंगे ये सभी फायदे
इन महिलाओं को 'बीमा सखी' के रूप में नामित करके, यह योजना न केवल स्वरोजगार के नए रास्ते खोलती है बल्कि महिलाओं के बीच वित्तीय स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देती है। इस योजना के तहत शिक्षित महिलाओं को लोगों में वित्तीय समझ बढ़ाने और बीमा की जरूरत बताने के लिए पहले 3 सालों तक ट्रेंड किया जाएगा और इसके लिए उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को पैसे भी दिए जाएंगे।
तीन साल की ट्रेनिंग के बाद मैट्रिक पास ये महिलाएं एलआईसी में बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी। इसके अलावा बैचलर पास बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी यानी डेवलेपमेंट ऑफिसर बनने का मौका मिलेगा।
ऐसे करें इस योजना के लिए अप्लाई
इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाना होगा।
इसके बाद अब सबसे नीचे नजर आ रहे Click here for Bima Sakhi एक्विव लिंक पर क्लिक करें।
फिर उसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी, पता भरें और अब अगर आप LIC इंडिया के किसी एजेंट/डेवलपमेंट ऑफिसर/कर्मचारी/मेडिकल एक्सामिनर से ताल्लुक रखते हैं तो उसकी जानकारी दें और आखिर में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेग जरूरत
इस योजना मेंअप्लाई करने के लिए एज प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और 10वीं पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आपको बता दें कि मौजूदा एजेंट इस योजना के तहत इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं यानी अगर आप पहले से LIC के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, वे मास्टर कंसल्टेंट एजेंट योजना के तहत फिर से भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
