नयी दिल्ली। जब भी जीवन बीमा योजना खरीदने की बात आती है, तो एलआईसी ग्राहकों की सबसे पहली पसंद होती है। एलआईसी भारत की सबसे भरोसेमंद और बड़ी बीमा कंपनी है। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 25 करोड़ से अधिक है और जीवन बीमा बिजनेस में इसकी बाजार हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। एलआईसी पॉलिसी खरीदने वालों की सभी बीमा जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन पेश करती है। एलआईसी के बीमा खरीदारों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए बीमा प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज है। आप अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार अलग-अलग योजनाओं में से कोई भी पॉलिसी चुन सकते हैं। यहां हम आपको एलआईसी की 5 उन शानदार पॉलिसियों की जानकारी देंगे, जो सभी वर्ग के लोगों के लिए फिट हैं।
एलआईसी जीवन लक्ष्य पॉलिसी
एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी को कन्यादान पॉलिसी के नाम से भी जाना जाता है। इस पॉलिसी में हर महीने 3600 रु एक साथ जमा करने होंगे। इसके बाद आपको 25 साल बाद 27 लाख रु दिए जाएंगे। यदि पॉलिसीधारक का निधन हो जाए परिवार को हर एक लाख रु मिलते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं भरना होगा। इतना ही नहीं नॉमिनी को 25 साल बाद 27 लाख रुपये भी मिलेंगे।
एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी
यह योजना मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार को वित्तीय मदद देती है। वहीं पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक के जीवित होने पर एकमुश्त राशि मिलती है। इस योजना में लोन सुविधा मिलती है, जिसके जरिए आप जरूरत के समय पैसा ले सकते हैं। पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु के मामले में, बशर्ते कि सभी देय प्रीमियमों का भुगतान किया गया हो, डेथ बेनेफिट, बोनस और अतिरिक्त बोनस, यदि कोई हो, दिया जाता है।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी
जीवन आनंद योजना सुरक्षा और बचत का दोहरा लाभ ऑफर करती है। योजना के तहत जीवित पॉलिसीधारक को पॉलिसी अवधि पूरी होने पर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है। वहीं पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में नॉमिनी को भुगतान किया जाता है। ध्यान रहे कि यह पॉलिसी कम से कम 50000 रु के सिंगल प्रीमियम पर मिलती है। इससे अधिक आप जितना चाहे उतना पैसा जमा करा सकते हैं।
एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी
यदि आप रेगुलर पाना चाहते हैं तो आपके लिए एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी बेस्ट रहेगी। आपको इस प्लान में फ्यूचर में रेगुलर इनकम के रूप में पेंशन मिलती है। ये एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। इसमें जॉइंट लाइफ विद रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस ऑप्शन भी शामिल है। इसका मतलब है कि पॉलिसीधारक और उसके जीवनसाथी में जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहेगी। इतना ही नहीं दोनों की मृत्यु पर निवेश की गयी राशि नॉमिनी को मिलती है।
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी
एलआईसी जीवन उमंग बीमा पॉलिसी के तहत आपको अंतिम प्रीमियम के बाद हर साल बेसिक बीमा राशि के 8% के बराबर गारंटीड सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है। ये पैसा आपको 99 साल की उम्र तक मिलेगा। 100 साल की उम्र तक जीवित रहने पर एकमुश्त मैच्योरिटी बेनेफिट मिलता है। यदि पॉलिसीधारक की इससे पहले डेढ हो जाए तो फिर नॉमिनी को पैसा मिलेगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
