एलआईसी में निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। देश की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी हमेशा से लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए नई पॉलिसी पेश करता है।
नई दिल्ली, अप्रैल 20। एलआईसी में निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। देश की सबसे बड़ी और सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी हमेशा से लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाते हुए नई पॉलिसी पेश करता है। एलआईसी की कई छोटी बचत योजनाएं हैं जिनमें ग्राहकों को कम प्रीमियम देना पड़ता है। इनमें एक है आधार स्तंभ पॉलिसी है। अगर आपके पास आधार है तो आप इसके जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह पॉलिसी सिर्फ पुरुषों के लिए है। अच्छी बात है कि इसमें ऑटो कवर की सुविधा है, पॉलिसी लेने के लिए मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं और कम पैसे में 75 हजार रुपये का रिटर्न मिलता है।

सिर्फ पुरुषों के लिए पॉलिसी
एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी सिर्फ पुरुषों के लिए है। जबकि अगर महिलाएं इसी तरह की कम पैसे वाली कोई पॉलिसी लेना चाहती हैं तो उनके लिए आधारशिला पॉलिसी है। आधार स्तंभ पॉलिसी छोटी है और कम आमदनी वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसमें कुछ खास सुविधाएं हैं जो किसी अन्य पॉलिसी में नहीं है। जैसे ऑटो कवर की सुविधा जिसमें अगर किसी कारणवश प्रीमियम नहीं भर पाते हैं, तब भी प्रीमियम अपने आप जमा होने का विकल्प होता है। इसके लिए शर्त है कि पॉलिसी कम से कम 3 साल चली होनी चाहिए। 3 साल से अधिक और 5 साल से कम अवधि के लिए 6 महीने का ऑटो कवर मिलता है। अगर 5 साल से ज्यादा पॉलिसी चला ली तो एक वर्ष के लिए ऑटो कवर मिलता है।
जानें आधार स्तंभ पॉलिसी की खासियत
- इस पॉलिसी को लेने के लिए पॉलिसी होल्डर की उम्र 8 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
- योजना की मेचुरीटी के समय आवेदक की अधिकतम उम्र 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- वहीं आधार स्तंभ पॉलिसी के तहत दी जाने वाली न्यूनतम मूल राशि 75,000 रुपये जबकि अधिकतम मूल राशि 3,00,000 रुपये है।
- इसमें मूल राशि 5,000 रुपये के मल्टीप्ल्स में दिए जाते हैं।
- यह पॉलिसी 10 से 20 साल के लिए हैं।
- इसकी खास बात ये है कि इस योजना के तहत रिस्क कवरेज पॉलिसी जारी होने की तारीख से तुरंत शुरू हो जाता है।
मैच्योर होने पर मिलेगा ज्यादा पैसा
आधार स्तंभ रेगुलर प्रीमियम पेमेंट पॉलिसी का प्लान है। यानी कि जितने वर्ष के लिए पॉलिसी लेंगे, उतने साल तक प्रीमियम चुकाना होगा। इस पॉलिसी की सबसे खास बात है लॉयल्टी एडिशन जो आपके सम एस्योर्ड के साथ जोड़ कर मैच्योरिटी पर मिलता है। जब पॉलिसी मैच्योर होगी तो जोड़ कर ज्यादा पैसा मिलेगा। इस पॉलिसी को कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 साल के लिए ले सकते हैं। चूंकि यह पॉलिसी कम आमदनी वाले लोगों के लिए है। इसलिए इसका सम एस्योर्ड 75 हजार रुपये है। आप इस पॉलिसी को 3 लाख रुपये तक के लिए ले सकते हैं।
पॉलिसी में मिलेगा टैक्स छूट
एक परिवार में कई लोग आधार स्तंभ पॉलिसी ले सकते हैं लेकिन कोई पॉलिसी 3 लाख से ज्यादा की नहीं हो सकती। कम आमदनी वाले पुरुष ही इस पॉलिसी को ले सकते हैं। आधार स्तंभ का प्रीमियम चार अलग-अलग तरीके से चुकाया जा सकता है। हर महीने, तीन महीने पर, छमाही और सालाना। इस प्रीमियम से मिलने वाले रिटर्न पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट प्राप्त है।
2 लाख रु का तगड़ा फायदा
ऐसे समझें, अगर किसी ने आधार स्तंभ पॉलिसी ली है जिनकी उम्र 40 साल है। डेढ़ लाख रुपये के सम एस्योर्ड की पॉलिसी ली है। 20 साल के लिए पॉलिसी खरीदी है और हर महीने 500 रुपये का प्रीमियम चुकाते हैं। 20 साल तक हर महीने 500 रुपये चुकाने होंगे। 20 साल पूरे होने पर यह पॉलिसी मैच्योर हो जाएगी। इसके बाद सबसे पहले सम एस्योर्ड की राशि 1.5 लाख रुपये मिलेगी। उसके बाद लॉयल्टी एडिशन 48,750 रुपये मिलेंगे। कुल मिलाकर राजेश को 20 साल पर 1,98,750 रुपये मिलेंगे। महीने की 500 रुपये की बचत 2 लाख रुपये में बदल जाती है।
मृत्यु के बाद भी नॉमिनी को मिलेंगे सभी फायदे
बता दें कि पॉलिसी लेने की तारीख से 20 साल पूरे होने के बीच अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है, तो परिवार के किसी नॉमिनी को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ में लॉयल्टी एडिशन भी मिलेगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पॉलिसी कितने साल तक चली है। पॉलिसी जितने साल तक चलेगी, लॉयल्टी एडिशन उतना ज्यादा मिलेगा। इस क्रम में पॉलिसी होल्डर के परिवार को तब ज्यादा फायदा मिलता है, जब ज्यादा वर्ष तक पॉलिसी चलाई गई हो और ज्यादा से ज्यादा प्रीमियम भरा गया हो।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications