नयी दिल्ली। नौकरी करने वाले ज्यादातर लोगों की दिलचस्पी बिजनेस में होती है। अधिकतर लोग खुद बॉस बनना चाहते हैं। कोरोना संकट के बाद बिजनेस की जरूरत ज्यादा महसूस होने लगी है। क्योंकि नौकरी का कुछ भरोसा नहीं। आपको कभी भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कोरोना काल में करोड़ों लोग नौकरी गंवा चुके हैं। अगर आपका इरादा कोई अच्छा बिजनेस शुरू करने की है तो हम यहां बढ़िया आइडिया देंगे। आप इस बिजनेस से हर रोज 4000 रु तक की कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं बिजनेस की डिटेल।
केले की चिप्स का बिजनेस
हम जिस बिजनेस की बात कर रहे हैं वो है केले के चिप्स बनाने का। भारत के कई हिस्सों में अब इस प्रोडक्ट को काफी पसंद किया जाने लगा है। दिल्ली जैसे शहरों में भी अब ये प्रोडक्ट खूब बिकता है। लोग इन्हें व्रत में भी इस्तेमाल करते हैं, जबकि ये सेहत के लिए भी अच्छे हैं। स्थिति ये है कि अब केले के चिप्स आलू के चिप्स की बिक्री को टक्कर देने लगे हैं। असल में फिलहाल बड़ी कंपनियां केले के चिप्स नहीं बना रहीं। इसलिए इस कारोबार के सफल होने के अधिक चांस हैं।
किन-किन चीजों की होगी जरूरत
कच्चे माल की बात करें तो केले की चिप्स के लिए आपको कच्चे केले, नमक, खाद्य तेल और सामान्य मसाले की जरूरत होगी। इसके अलावा केले के चिप्स बनाने के लिए कुछ मशीनों का इस्तेमाल होता है। सबसे पहले केलों को धोने के लिए टैंक और छीलने की मशीन, पतले-पतले टुकड़े करने के लिए मशीन, केले के टुकड़ों को फ्राई करने की मशीन, मसालों को मिक्स करने वाली मशीन और पाउच प्रिंटिंग मशीन चाहिए होगी।
कहां से खरीदें मशीनें
इस नये बिजनेस के लिए मशीनरी जरूरी चीज है। अगर आप मशीनरी की टेंशन ले रहे हैं तो उसकी कोई जरूरत नहीं है। हम आपको ये भी बताए देते हैं कि कहां से आप ये जरूरी मशीनरी खरीद सकते हैं। ये मशीन आप https://www.indiamart.com या https://india.alibaba.com/index.html से खरीद सकते हैं। ये ध्यान रहे कि मशीनरी रखने के लिए कम से कम 4000 से 5000 वर्ग फीट जगह चाहिए होगी। आपको मशीनरी के लिए 28000-50000 रु तक खर्च करने होंगे।
कितना आएगा खर्च
मान लीजिए कि आपको 100 किलो चिप्स बनानी है तो इसमें 240 किलो कच्चे केले चाहिए होंगे। इतने केले आपको करीब 2000 रु में मिल जाएंगे। फिर 24 से 30 लीटर तेल चाहिए होगा। 30 लीटर करीब 2100 रु का पड़ेगा। चिप्स की फ्रायर मशीन 1 घंटे में 10 से 11 लीटर डीजल की खपत करती है। 1 लीटर डीजल 80 रुपए का है। 11 लीटर डीजल आपको 900 रु में मिलेगा। नमक और मसाले के लिए 150-200 रु खर्च होंगे। यानी 6200 रु में 100 किलो चिप्स तैयार होगी। यानी आपका 1 किलो का पैकेट करीब 62 रु में पड़ेगा। अब आप इसे 70-80 रु तक में बेच सकते हैं।
कितनी होगी कमाई
अगर 1 किलो पर आपको 10 रु का लाभ भी होता है तो रोजाना 4000 रु की कमाई की जा सकती है। अगर आपने किसी महीने में 25 दिन भी काम किया तो 1 लाख रु की कमाई पक्की।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications