Laxmi Dental IPO Allotment Status: आईपीओ मार्केट में एक के बाद एक पब्लिक इश्यू खुल रहे हैं, जिन्हें निवेशक हाथोंहाथ ले रहे हैं. मुंबई बेस्ड डेंटल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का पब्लिक इश्यू भी इसमें शामिल हैं. यह आईपीओ अंतिम दिन 114 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ. अगले हफ्ते 20 जनवरी को शेयरों की लिस्टिंग है. जबकि आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के खाते में शेयर अलॉट हो चुके हैं.
लक्ष्मी डेंटल ने 698 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया. इसके लिए प्राइस बैंड 428 रुपए प्रति शेयर तय किया गया. आईपीओ में 138 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी हुए. जबकि 560 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस रहा. इसमें 1.3 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई. ओएफएस में प्रोमोटर राजेश व्रजलाल खाखर, समीर कमलेश मर्चेंट और निवेशक ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस ने हिस्सा बिक्री की.
लक्ष्मी डेंटल आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस
- स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
- स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
- स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Laxmi Dental' को सेलेक्ट करें
- स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिरPAN नंबर भरें
- स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें
एक लॉट में मिले 33 शेयर
निवेशकों को आईपीओ में हर लॉट में 33 शेयर मिले. इसके लिए न्यूनतम 14,124 रुपए का निवेश करना था. आईपीओ में कुल इश्यू साइज का 75% योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) को और 10% खुदरा निवेशकों को रिजर्व रहा. ऑर्बिमेड एशिया II मॉरीशस 1.16 करोड़ शेयर बेचा, जो OFS का 88.8% हिस्सा है.

फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल लक्ष्मी डेंटल का कर्ज चुकाने, नई मशीनरी खरीदने और जनरल कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. प्राइस बैंड के हाई एंड पर लक्ष्मी डेंटल का मार्केट कैप 2,300 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है. लक्ष्मी डेंटल डेंटल प्रोडक्ट्स की एक वाइड रेंज प्रदान करता है. जैसे कस्टम-मेड क्राउन और ब्रिज, क्लियर एलाइनर, थर्मोफॉर्मिंग शीट और बाल चिकित्सा दंत प्रोडक्ट शामिल है.
आईपीओ मैनेजर और रजिस्ट्रार डीटेल
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस पब्लिक इश्यू का मैनेज कर रहे हैं. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रहा है.
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Behari Lal IPO Listing: 63% प्रीमियम पर शेयरों की शानदार एंट्री, अब क्या करना है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications