Payment of Gratuity Act: आमतौर पर ग्रेच्युटी के रूप में मिलने वाली रकम तब मिलती है, जब कर्मचारी नौकरी छोड़ता है या उसे नौकरी से हटाया जाता है या फिर वो रिटायर होता है। कर्मचारी की मृत्यु होने या दुर्घटना की वजह से नौकरी छोड़ने की स्थिति में उसे या उसके नॉमिनी को ग्रेच्युटी की रकम दी जाती है।

अगर आप किसी कंपनी में 4 साल 240 दिन काम कर लेते हैं तो आप ग्रेच्युटी के हकदार हो जाते हैं यह जरूरी है कि कंपनी तय समय सीमा के बाद जॉब छोड़ने पर आपको ग्रेच्युटी दे। कई बार कंपनी या नियोक्ता नौकरी छोड़ने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी देने में आनाकानी करता है। आइए जानते हैं कि ऐसे में आप क्या कर सकते हैं।
समय सीमा के बाद भी नहीं मिला है ग्रेचुटी का पैसा तो करें ये काम
अगर कंपनी आपको निर्धारित समय के अंदर ग्रेच्युटी नहीं देती है तो सबसे पहले आप अपने नियोक्ता को लीगल नोटिस भेज सकते हैं। नोटिस के बाद भी नियोक्ता ग्रेच्युटी देने में नाकाम रहता है तो आप इसकी शिकायत कंट्रोलिंग अथॉरिटी से कर सकते हैं। आमतौर पर जिले के लेबर कमिश्नर ऑफिस में एक असिस्टेंट लेबर कमिश्नर कंट्रोलिंग अथॉरिटी होता है।
इस नियम के अंतर्गत आपको ग्रेच्युटी पाने का है पूरा हक
पेमेंट ऑफ ग्रेच्युटी एक्ट 1972 कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पाने का हक देता है। यानि साफ है कि अगर आप ने नियम पूरे किए हैं तो आपको ग्रेच्युटी पाने से कोई रोक नहीं सकता। आपकी शिकायत पर कंपनी को भुगतान का निर्देश जारी किया जाएगा।
इस निर्देश जारी करने के 30 दिन के अंदर कंपनी को ग्रेच्युटी की रकम जारी करनी होगी। लेकिन मान लीजिए कि फिर भी कंपनी पैसा जारी नहीं करती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी। अगर कंपनी के खिलाफ शिकायत सही पाई जाती है तो कंपनी के जिम्मेदार शख्स को 6 महीने से 2 साल के लिए जेल हो सकती है।
कंपनी को दी जाएगी सजा
ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर विलंब अवधि का ब्याज भी चुकाने को कहा जाता है। इसके अलावा कई बार नियोक्ता पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इसमें 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा का प्रावधान है।
अधिकांश मामलों में कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के बाद बिना किसी परेशानी के ये रकम उनके खातों में मिल जाती हैं लेकिन ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की रकम पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ी हैं। ऐसे में आप इस तरीके को अपना सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications