ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन पर बीते कल यानि 13 जुलाई से बेस्ट ऑफ टेक सेल शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अमेजन पर बीते कल यानि 13 जुलाई से बेस्ट ऑफ टेक सेल शुरू हो गई है। बता दें कि यह सेल आज तक यानी14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान बायर्स को जिन टेक प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स और डील्स मिल रही हैं, उनमें लैपटॉप, कैमरा से लेकर टीवी और वियरेबल्स तक शामिल हैं। कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज वैल्यू ऑफर भी मिल रहे हैं। हम सेल के दौरान मिल रहीं बेस्ट डील्स आपके लिए लेकर आए हैं।

सोनी Bravia 55-inch 4K एलईडी स्मार्ट टीवी
सोनी Bravia 55-इंच स्मार्ट टीवी में 4K ultra HD रेज्यूलेशन और 50 Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसमें सेटटॉप बॉक्स और गेमिंग कंसोल से कनेक्ट होने के लिए 3 एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं। टीवी से 20 वॉट का दमदार साउंड आउटपुट मिलता है। ऐमजॉन पर चल रही सेल में बायर्स इसे 63,990 रुपये में खरीद पाएंगे।
Dell लैपटॉप
कोरोना काल में अगर आप नया लैपटॉप लेना चाहते है तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। अगर आपको नया लैपटॉप खरीदना है तो डेल के इस लैपटॉप में 10th जेनरेशन Intel Ci5-1035G1 प्रोसेसर 8 जीबी तक रैम के साथ दिया गया है। इसमें 512 जीबी की स्टोरेज ड्राइव और 13.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। विंडोज 10 होम के साथ आने वाले इस लैपटॉप में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 का सब्सक्रिप्शन भी एक साल के लिए मिलता है। इसे 1,44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सैमसंग वियरेबल
सैमसंग का वियरेबल खरीदना हो तो यह अच्छा मौका है। गैलेक्सी वॉच ऐक्टिव 2 में AMOLED डिस्प्ले कस्टमाइजेबल ऑलवेज ऑन वॉच-फेसेज के साथ मिलता है। फीचर्स की बात करें तो यह 24/7 ऐक्टिविटी ट्रैकिंग, 4 स्टेज स्लीप ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनीटरिंग जैसे ऑप्शंस यूजर्स को देती है। सेल के दौरान इसे 24,090 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ट्रूली वायरलेस इयरबड्स की बात हो तो जेबीएल के ये डिवाइस बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। कंपनी की मानें तो इनकी मदद से 17 घंटे तक का कंबाइंड प्लेबैक टाइम मिल सकता है। इसके अलावा बड्स से 5 घंटे और केस की मदद से अडिशनल 12 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है। सेल में क्विक चार्जिंग के साथ आने वाले बड्स की कीमत 4,199 रुपये रखी गई है।
सोनी कैमरा
वहीं अगर काफी समय से आप अच्छा कैमरा खरीदना चाहते हों तो आपके लिए सोनी Alpha बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें रियल टाइम आई ऑटो फोकस के अलावा एनीमल आई ऑटो फोकस जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्टिल फटॉग्रफी के अलावा इसकी मदद से शानदार विडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। ऐमजॉन पर चल रही सेल में Alpha ILCE 6100L को 66,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
टैबलेट
टैबलेट आज के समय में बहुत लोग खरीदना चाहते है। क्योंकि इसे इस्तेमाल करना भी काफी सहुलियत होता है। कम कीमत में अच्छा टैबलेट चाहिए तो लेनोवो के Tab M10 पर सेल में 42 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आने वाले इस टैब में बड़ी स्क्रीन के अलावा मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी मिल जाती है। इस टैबलेट को सेल में 15,998 रुपये में खरीदा जा सकता है और 11,502 रुपये की बचत की जा सकती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
