नई दिल्ली। देश में गोल्ड और बैंक पर लोगों का पूरा विश्वास रहता है। यही कारण है कि बैंक की तरफ से बेचे जाने वाले सोने के सिक्के खूब खरीदे जाते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें निवेश के लिए खरीद रहे हैं, तो एक बार जरूर विचार कर लें। यह इसलिए जरूरी है कि इससे आपका नुकसान बच जाएगा। आखिर निवेश के लिए गोल्ड क्वाइन बैंक से लेने में क्या नुकसान हो सकता है, आइये इसे जानते हैं। आमतौर पर लोग दीपावली के दौरान गोल्ड में निवेश करते हैं, और बहुत से लोग सिक्के लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करने जा रहे हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए बैंक से गोल्ड क्वाइन खरीदने से क्यों बचें
बैंक सोने के सिक्के बेचते हैं। यह सिक्के 24 कैरेट गोल्ड के होते हैं। आमतौर पर बैंक यह गोल्ड क्वाइन स्विट्जरलैंड या किसी दूसरे देश से आयात करते हैं। इस कारण से बैंक से मिलने वाले गोल्ड के सिक्के का दाम बाजार में मिलने वाले गोल्ड के सिक्के से करीब 10 फीसदी तक ज्यादा हो जाता है। ऐसे में अगर आप निवेशक करेंगे तो पहले ही आप का निवेश करीब 10 फीसदी तक घाटे में होगा।
एक कारण से और बचें गोल्ड क्वाइन बैंक से लेने से
बैंक गोल्ड के क्वाइन सिर्फ बेचते हैं। इसलिए जब भी आपको इनको बेचना होगा तो बाजार में ही जाना होगा। बैंक अपने बेचे गोल्ड क्वाइन वापस नहीं खरीदता है। ऐसा इसलिए कि बैंक गोल्ड खरीदने का कारबोरा नहीं करते हैं।
बाजार में जाकर बेचना होगा इन गोल्ड क्वाइन को
बैंक से खरीदे गए सोने के सिक्के को बाद में आपको ज्वैलरी स्टोर पर ही बेचना होगा। याहं पर ज्वैलर इसे आपसे गोल्ड के मार्केट प्राइस पर खरीदेगा। इसके अलावा एक और दिक्कत आती है कि जब आप इसे बेचने के लिए जाते हैं, तो ज्वैलर इसके बदले में गोल्ड खरीदने की बात कहता है। आमतौर पर गोल्ड क्वाइन के बदले में पूरा मिलना कठिन होता है। ऐसे में अगर बैंक से गोल्ड क्वाइन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें, नहीं तो बाद में नुकसान उठाना पड़ेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
