नई दिल्ली। हर मामले कश्मीर को बेजा फायदा देने का आरोप लगाने वालों के लिए एक बुरी खबर है। देश के 2 केन्द्र शासित प्रदेश दमन एंड द्वीव और दादर नगर हवेली सहित 4 राज्यों में कश्मीर से भी सस्ती बिजली मिलती है। जहां जम्मू एंड कश्मीर में बिजली का रेट 2.94 रुपये है, वहीं दमन एंड द्वीव में बिजली का रेट केवल 1.71 रुपये प्रति यूनिट है। जहां तक महंगी बिजली का सवाल है, तो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में देश की सबसे महंगी बिजली है।
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी की तरफ से जारी आंकड़ों की तुलना करने के अनुसार राज्यवार बिजली का रेट निकाला गया है। इसमें हर माह 400 यूनिट खर्च करने वाले और4 किलोवॉट के कनेक्शन वालों को आधार बनाया गया है।
आइये जानते हैं टॉप 5 सस्ती बिजली वाले राज्य
-दमन एंड द्वीव में बिजली का रेट 1.71 रुपये प्रति यूनिट
-दादर नगर हवेली में बिजली का रेट 1.93 रुपये प्रति यूनिट
-गोवा में बिजली का रेट 2.43 रुपये प्रति यूनिट
-पांडेचेरी में बिजली का रेट 2.84 रुपये प्रति यूनिट
-जम्मू एंड कश्मीर में बिजली का रेट 2.94 रुपये प्रति यूनिट
आइये जानते हैं टॉप 5 सस्ती बिजली वाले 5 और राज्य
-हिमाचल में बिजली का रेट 3.04 रुपये प्रति यूनिट
-सिक्किम में बिजली का रेट 3.63 रुपये प्रति यूनिट
-लक्ष्यदीप में बिजली का रेट 3.90 रुपये प्रति यूनिट
-अरुणाचल प्रदेश में बिजली का रेट 4.00 रुपये प्रति यूनिट
-चंडीगढ़ में बिजली का रेट 4.15 रुपये प्रति यूनिट
आइये अब जानते हैं टॉप 10 महंगी बिजली वाले राज्य
-पूरे महाराष्ट्र में बिजली का रेट 9.76 रुपये प्रति यूनिट
-मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में बिजली का रेट 8.73 रुपये प्रति यूनिट
-महाराष्ट्र का शहरी क्षेत्र जहां अदाणी बिजली की आपूर्ति करता है, वहां का रेट 8.69 रुपये प्रति यूनिट
-मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का रेट 8.61 रुपये प्रति यूनिट
-पश्चिम बंगाल के शहरी क्षेत्र में बिजली का रेट 8.44 रुपये प्रति यूनिट
-पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का रेट 8.31 रुपये प्रति यूनिट
-पश्चिम बंगाल के वह क्षेत्र जहां सीईएससी बिजली का आपूर्ति करता है, वहां पर रेट 8.20 रुपये प्रति यूनिट
-मुम्बई के वह क्षेत्र, जहां टाटा बिजली की आपूर्ति करता है, वहां पर बिजली का रेट 7.78 रुपये प्रति यूनिट
-पूरे बिहार में बिजली का रेट 7.71 रुपये प्रति यूनिट
-पूरे त्रिपुरा में बिजली का रेट 7.55 रुपये प्रति यूनिट
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
