
Learn easy ways to become a millionaire: हर व्यक्ति करोड़पति बनना चाहता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। यह अलग है बात है कि उसके जैसे एक दो व्यक्ति जरूर करोड़पति बन जाते हैं। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है कि तो यहां पर जानिए आप क्यों करोड़पति नहीं बन पाए। हालांकि यह जानकारी उनके लिए किसी काम की नहीं है, जो पहले से ही अमीर है, लेकिन अमीर बनने की चाह रखने वालों के लिए जरूर काम की हो सकती है।
करोड़पति बनने के लिए हर माह भारी कमाई की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन काफी लम्बे समय की वित्तीय प्लानिंग जरूर चाहिए होती है। और यहीं पर लोग चूक कर जाते हैं।
कई लोग लम्बे समय की वित्तीय प्लानिंग की बात सुन कर ही इससे किनारा कर लेते हैं। वहीं कई लोग अगर वित्तीय प्लानिंग बना कर निवेश शुरू भी करते हैं, तो वह बीच में ही बंद कर देते हैं।
अगर मान लिया जाए कि आपकी आमदनी 50,000 रुपये महीना है। अगर आप थोड़ा भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, तो चाहे कोई कितना भी समझाए आप को शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं करना चाहिए। यानी आप का करोड़पति बनने का चांस खत्म।
लेकिन अगर आप हिम्मती हैं, और बिना रिस्क लिए भी पैसा बचा कर करोड़पति बनना चाहते हैं, तो यह रास्ता थोड़ा तकलीफ देय हो सकता है, लेकिन करोड़पति बना देगा। आपको हर माह 12,500 रुपये की आरडी करना चाहिए। अगर इस आरडी पर औसतन 7 फीसदी का रिटर्प मिल जाए तो आप 25 साल में करोड़पति बन जाएंगे। लेकिन इतनी कमाई में 12,500 रुपये बचाना कठिन है।

ऐसे मे आपको हर माह 9000 रुपये की आरडी करनी चाहिए। अगर औसतन 7 फीसदी का रिटर्न मिला तो आप 30 सााल में करोड़पति बन जाएंगे। क्योंकि आरडी में ब्याज पक्का मिलता है, इसलिए करोड़पति बनना पक्का है। लेकिन फिर भी आप इसलिए करोड़पति नहीं बना पाते हैं, कि आप इतना समय नहीं देना चाहते हैं।
अगर आपके पास कहीं से 20 लाख रुपये एक साथ आ जाए और आप उसकी 25 साल के लिए एफडी कर दें। अगर इस एफडी पर औसतन 7 फीसदी का ब्याज मिले तो आप 25 साल के बाद करोड़पति हो जाएंगे।
लेकिन यहां भी यही दिक्कत है कि 20 लाख रुपये एक साथ मिलते ही आप गैर जरूरी खर्च को भी जरूरी समझते हुए काफी पैसा खर्च कर देंगे। और इस तरह से करोड़पति बनने का चांस हाथ से निकल जाएगा।

अगर आप थोड़ा रिस्क ले सकते हैं, तो म्यूचुअल फंड भी करोड़पति बनाते हैं। लेकिन दिक्कत वहीं है कि इसमें भी कई साल लगेगा।
ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर 5500 रुपये महीना लगाया जाए यानी सिप माध्यम से निवेश किया जाए, जो औसतन 12 फीसदी का रिटर्न दे। ऐसी स्थिति में 25 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन यहां भी यही दिक्कत है कि इतना समय कौन दे, और मन में संशय कि ऐसा होगा या नहीं।
हर व्यक्ति तुरंत करोड़पति बनना चाहता है, और ऐसा होना कठिन है। यही कारण है कि लोग करोड़पति बनने के बारे में सोचते हो रहते हैं, लेकिन करोड़पति बन नहीं पाते हैं।
अगर करोड़पति बनना चाहते हैं तो कठिन रास्ते पर आज से ही चलना शुरू करें, समय लगेगा, लेकिन एक न दिन आप भी करोड़पति जरूर बन जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications