नयी दिल्ली। ऐसी बहुत सारी योजनाएं और बेनेफिट हैं जिनका पैसा सरकार सीधे लोगों के खाते में भेजती है। लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार ने किसान योजना का पैसा जल्दी भेजने और जन धन खाताधारकों के खाते में अलग से बतौर पैसे ट्रांसफर करने का ऐलान किया है। इसके अलावा करोड़ों लोगों के खाते में हर महीने एलपीजी गैस की सब्सिडी भी ट्रांसफर की जाती है। मगर आपको ये कैसे पता चले कि आपके खाते में इन योजनाओं के पैसे आए या नहीं। जरूरतमंदों और पात्र लोगों के खातों में सरकार की तरफ से 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक भेजे गए हैं। अकसर लोग खाते में पैसे की जानकारी लेने के लिए बैंक जाते हैं। आपको भी इसके लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ सकता है। मगर एक ऐसा तरीका है जिससे आप घर बैठे खाते में पैसे आए या नहीं इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ये है जानकारी हासिल करने का तरीका
सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक सरकारी वेब पोर्टल है पब्लिक मैनेजमेंट फाइनेंशियल सिस्टम (पीएफएमएस)। इसी पोर्टल के जरिए आप बैठे-बैठे खाते में पैसे ट्रांसफर की जानकारी ले सकते हैं। दरअसल ये एक खास सरकारी सॉफ्टवेयर है। सरकार इसी के जरिए आपके खाते में सब्सिडी और बाकी पैसा ट्रांसफर करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इससे हेराफेरी की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। सीधा पैसा सरकार की तरफ से आपके खाते में आता है। किसी किस्म का कोई बिचौलिया न होने के कारण गरीबों को सरकार की तरफ से भेजा गया पूरा पैसा मिलता है।
ये है पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले आप https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx पर जाएं
- इससे पीएफएमएस वेबसाइट खुल जाएगी
- यहां Know Your Payments में जाएं
- फिर अपने बैंक का नाम दर्ज करें
- इसके बाद अकाउंट नंबर डालें। अकाउंट नंबर आपको एक बार फिर से कंफर्म करने के लिए दर्ज करना होगा।
- कैप्चा कोड लिखें
- फिर सर्च पर क्लिक करने से आपके खाते में कब, कितना और कैसे पैसा आया ये सारी जानकारी आपको मिल जाएगी
जन धन खाताधारकों के लिए फैसिलिटी
सरकार ने जन धन खाताधारकों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने जन धन योजना के तहत खुले 20.4 करोड़ महिलाओं के खाते में बतौर आर्थिक सहायता अगले तीन महीनों तक हर महीने 500 रुपये भेजने शुरू किए हैं। इन महिला खाताधारकों को 3 से 9 अप्रैल तक ये पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। अगर आपका जन धन खाता है तो आप ओवरड्राफ्ट के जरिए अपने खाते से 10000 रुपये तक निकाल सकते हैं। मगर ये सुविधा जन धन खाते के कुछ महीनों तक सही से रखरखाव के बाद ही मिलती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
