नई दिल्ली। देश में जनता कर्फ्यू लागू है। हालांकि इसकी अपील पीएम नरेन्द्र मोदी ने की थी लेकिन सफल जनता बना रही है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि आज यानी 22 मार्च को सुबह से रात तक लोग घरों से न निकलें। यह कोरोना वायरस यानी कोविड-19 महामारी से लड़ाई है, जिसे हरहाल में जीतना ही है। आइये जानते हैं कि आज यानी जनता कर्फ्यू वाले दिन क्या करें और क्या न करें। वहीं आज क्या क्या बंद है यह भी जानते हैं।
मॉल्स, दुकानें रहेंगी बंद
'जनता कर्फ्यू के दौरान मॉल्स, शॉपिंग सेंटर्स, दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि मेडिकल स्टोर्स और जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें खुली रहेंगी।
ट्रेन से सफर करना होगा मुश्किल
भारतीय रेलवे ने शनिवार मध्य रात्रि से रविवार रात 10 बजे तक कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। रविवार सुबह 4 बजे से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें भी बंद हो गई हैं। रविवार रात 10 बजे तक सभी इंटरसिटी ट्रेन्स कैंसिल हैं। इसके अलावा 700 से ज्यादा ट्रेनें पहले से कैंसिल हैं। लोकल ट्रेनें कम से कम चलाई जा रही हैं।
मेट्रो सर्विसेज पूरी तरह बंद
आज कई शहरों में मेट्रो सेवाएं नहीं चलेंगी। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, नोएडा, लखनऊ शामिल हैं।
हवाई सेवाएं भी प्रभावित
कई एयरलाइंस नेउड़ानों में कटौती की है। वहीं गोएयर और इंडिगो सहित एयर विस्तारा ने आज उड़ानों की संख्या सीमित कर दी है।
कई राज्यों में सरकारी बसें नहीं चलेंगी
कई राज्यों की बस सेवाएं भी रोक दी गई हैं। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली जैसे राज्यों ने सरकारी बस सेवा बंद रखने का फैसला किया है।
कैब मिलने में भी आएगी दिक्कत
कैब सर्विसेज जैसे - यूबर और ओला भी कोशिश कर रहे हैं कि जनता कर्फ्यू के दिन ड्राइवर्स रोड पर न आएं। हालांकि इमरजेंसी के लिए कैब सर्विसेज मिलेंगी।
ऑटो-टैक्सी भी मिलना होगा कठिन
95 हजार से ज्यादा ऑटो-रिक्शा वालों ने 'जनता कर्फ्यू' को समर्थन दिया है। दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ ने रविवार को सेवाएं न देने का फैसला किया है।
कई जगह नहीं खुलेंगे पेट्रोल पंप
पेट्रोल पंपों को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग निर्देश हैं। इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स ने बंदी का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक में पेट्रोप पंप बंद हैं।
होटल, रेस्तरां भी बंद
विभिन्न राज्यों में रेस्तरां भी बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में होटल्स को बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जनता कर्फ्यू के दौरान यह काम बिल्कुल न करें
किसी तरह की अफवाह न फैलाएं
कोरोना वायरस या कोविड-19 को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान अगर किसी भी सूचना को बिना सरकारी जानकारी के न फैलाएं। कोई भी वाट्सएप वीडियो, मैसेज, नंबर जो इस बीमारी से जुड़ी किसी भी सूचना को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा हो उसको आगे न बढ़ाएं।
आज बिल्कुल बाहर न निकलें
आज के दिन बिल्कुल बाहर न निकलें, क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो दूसरे भी आपको देखकर ऐसा कर सकते हैं। जिम्मेदारी निभाएं और बाकी लोगों को भी इसके बारे में बताएं।
खुद डॉक्टर न बनें
अगर किसी को फ्लू या बुखार आता है तो खुद डॉक्टर न बनें और न नीम-हकीमों की तरह नुस्खे बताएं। कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा नहीं आई है। इसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में ही संभव है।
घर में पार्टी जैसा माहौल न बनाएं
आज घर का वातावरण सामान्य बनाए रखें, ताकि आसपास के लोगों को दिक्कत न हो। तेज धुन में गाने और शोरगुल न करें। छुट्टी मनाने के चक्कर में उल्टा सीधा कुछ भी न खाएं। हल्का और सामान्य भोजन करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications