Teachers Day: आज टीचर्स डे है, ऐसे में आज जानते हैं कि निवेश गुरु वॉरेन एडवर्ड बफेट की खास टॉप 10 टिप्स। वॉरेन बफेट को दुनिया का सबसे बड़ा निवेशक माना जाता है, ऐसी उनकी सलाह बड़े काम की हो सकती है। जैसे उनकी एक सलाह है कि निवेश न करना बड़ी गलती है। आइये जानते हैं आज खास मौके पर उनकी निवेश से जुड़ी 10 सलाह।
निवेश नहीं करना एक गलती है: वॉरेन बफे का कहना है कि जो लोग निवेश नहीं कर रहे हैं वह जिंदगी में बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। बफे का मानना है कि कि समय के साथ सभी चिजों की कीमत बढ़ती जाएगी। वो कहते हैं कि बढ़ती महंगाई और खर्चों को इनवेस्टमेंट से ही मैनेज किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को कम उम्र में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए।

रिस्क का रखे ध्यान: वारेन बफे सलाह देते हैं कि एक निवेशक को उतना ही रिस्क लेना चाहिए जितना वह आसानी से उठा सके। उदाहरण से वह समझाते हैं कि अगर आप नदी किनारे बैठ कर दोनों पैर पानी में डालकर नदी की गहराई नापेंगे तो आप डूब सकते हैं। गहराई नापने के लिए जरूरी है कि आप एक हाथ से मजबूती के साथ किनारे को पकड़ ले फिर नदी के गहराई का अंदाजा लगाएं। इस तरीके से आप डूबने से बच सकते हैं।
सैलरी से बचाएं कितना पैसा: वॉरेन बफे सलाह देते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की महीने की आमदनी 10,000 रुपये है, तो उसे 2,000 रुपये जरूर बचाने चाहिए। यह 2000 रुपये आपात स्थिति में आपके काम आते हैं। तमाम एक्पर्ट का भी कहना है कि सभी लोगों को 6 महीने के घरेलू खर्च के लिए एक इमरजेंसी फंड तैयार रखना चाहिए।
खुद करें रिसर्च: वॉरेन बफे का कहना है कि लोगों के अनुमान पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। बफे कहते हैं कि सलाह देने वाले एक्सपर्ट या एजेंट्स स्वार्थी होते हैं, वह सलाह में भी अपना हीत खोजते हैं। इसलिए तमाम एडवाइस के बाद भी आप अपने स्तर पर गहन रिसर्च जरूर करें।
डर का फार्मुला: निवेश में लालच को लेकर वॉरेन बफे की बहुत ही बेबाक राय है। उनका कहना है कि जब दूसरे लोग लालची हो रहे हो तो डरो औ जब सब डर रहें हो तो तुमकों लालची हो जाना चाहिए।
मौके की करें तलाश: वॉरेन बफे अपने बेस्ट एडवाइस में कहते हैं कि एक निवेशक के तौर पर आपकों हमेशा मौके की तलाश में रहना चाहिए और अगर मौका मिलात है तो चूकना नहीं चाहिए। जो लोग मौके को भूनाते हैं वह हमेशा सफल रहते हैं।
क्वालिटी पर दें ध्यान: वॉरेन बफे कहते हैं की आप चाहें सॉक्स खरीद रहे हो या स्टॉक्स, सिर्फ क्वालिटी पर जरूर ध्यान दें। और उसके सस्ते होने पर भी ध्यान दें। उनका कहना है कि जिन कंपनी के फंडामेंटल्स अच्छे हों, उनके शेयर खरीदने चाहिए। साथ ही किसी भी कंपनी के शेयर को तब खरीदना चाहिए जब उनमें गिरावट आ गई हो। गिरावट ही खरीदारी का अच्छा समय होता है।
जिसकी समझ नहीं वहां न लगाए पैसे: वॉरेन बफे सलाह देते हैं कि जिस निवेश विकल्प में आपकी समझ न हो, उसमें पैसा कभी भी नहीं डालना चाहिए। निवेश के लिए यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि आप किस विषय में जानते हैं और किस विषय में नहीं।
पढ़ना और सोचना है जरूरी: बफे बताते हैं कि वह अपने दिन का अधिकांश हिस्सा पढ़ने और सोचने में बिताते हैं। उनका कहना है कि निवेश के बारे में सोचने के लिए आपकों एक एकांत जगह पर होना चाहिए। अगर आप अकेले में सोच नहीं पा रहे हैं तो फिर अन्य कोई भी तरीका काम नहीं करेगा।
आप खुद के लिए हो बेस्ट एसेट: वॉरेन बफे की सलाह है कि आपकी सबसे बड़ी संपत्ति आप खुद हैं। इसलिए आपकों अपनी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
