1 दिसंबर से कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। दरअसल दिसंबर में कई फाइनेंशियल चेंज होने वाले हैं जिन के बारे में जनना आपके लिए बहुत जरूरी है।
नई दिल्ली: 1 दिसंबर से कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। दरअसल दिसंबर में कई फाइनेंशियल चेंज होने वाले हैं जिन के बारे में जनना आपके लिए बहुत जरूरी है। इसमें एलआईसी, गैस सिलेंडर के दाम, मोबाइल टैरिफ आदि से जुड़ी कई चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि 1 दिसंबर से क्या-क्या बदल रहा है। बैंक हॉलिडे: दिसंबर में साल के अंतिम महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक ये भी पढ़ें
महंगे होंगे मोबाईल टैरिफ प्लान
साल का आखिरी महीना कल से शुरू होने वाला है, ऐसे में कल से मोबाईल रिचार्ज महंगी होने जा रही है। 1 दिसंबर से मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना भी महंगा हो जाएगा। मतलब साफ है कि टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान के दाम बढ़ाने की तैयारी में है। टेलीकॉम कंपनियां (वोडा-आइडिया, एयरटेल) इसको लेकर पहले ही ऐलान कर चुकी है। टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों का कहना है कि 14 साल पुराने एडजेस्टेड ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर देनदारी का दबाव बढ़ गया है। इसीलिए कंपनियों ने टैरिफ प्लान के रेट्स बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है।
लाइफ इश्योरेंस के नियमों में आयेगा बदलाव
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) 1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। जानकारों का मानना है कि प्रीमियम कुछ महंगा हो सकता है और गारंटीड रिटर्न कम हो सकती है। हालाकि कुछ इंश्योरेंस कंपनियों का कहना है कि अगर प्रीमियम महंगा होने से ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स का लाभ मिल सकेगा। सोने के जेवरों की हालमार्किंग हुई अनिवार्य, जानिए कब से शुरू होगी ये भी पढ़ें
रसोई गैस की कीमतों में इजाफा
1 दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो जाएगा। इससे पहले लगातार तीन महीने तक रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ था इसलिए हो सकता है कि दिसंबर में फिर आम आदमी को झटका लगे। वहीं नवंबर में देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 76.5 रुपए महंगा हुआ था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपए हो गई थी।
एलआईसी प्लानंस में होगा बदलाव
लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) 1 दिसंबर 2019 से कंपनी अपने प्लानंस और प्रपोसल फॉर्म में बड़े बदलवाव करने जा रही है। इंश्योरेंस रेगुलेटरी अथॉरटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) के नई गाइडलाइन्स के लागू होने के बाद एलआईसी के नए प्रपोसल फॉर्म अब पहले से ज्यादा लंबे और कंप्रिहेंसिव होंगे।
सरकारी स्कीम के तहत 6000 रुपए मिलेगा
मोदी सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम की किश्त पाने के लिए आधार नंबर को लिंक करवाने की अंतिम तारीख आज यानी 30 नंवबर तय की है। अगर किसी ने इसे लिंक करवाने में देरी की तो उसके खाते में 6000 रुपए नहीं आएंगे। इसके लिए मोदी सरकार ने 30 नवंबर 2019 की तारीख तय की है। अगर आपने इस दौरान ऐसा नहीं किया तो खेती-किसानी के लिए 6000 रुपए की मदद नहीं मिलेगी। हालांकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम और मेघालय के किसानों को 31 मार्च 2020 तक यह मौका दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
