AADHAAR : ऐसे लें फ्रेंचाइजी, हर महीने होगी बंपर कमाई

कोरोनावायरस लॉकडाउन और के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। देश में हजारों लोगों की नौकरी चली गई है।

नई द‍िल्‍ली: कोरोनावायरस लॉकडाउन और के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। देश में हजारों लोगों की नौकरी चली गई है। अगर आप भी इसके शिकार हुए है तो आपको एक तरीका बता दें ज‍िसके जरिए आप हर महीने बंपर कमाई कर सकते है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई आधार कार्ड जारी करती है। आधार में नागरिकों को अलग-अलग 12 अंकों को यूनिक नंबर दिया जाता है। आधार का इस्तेमाल आज बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर राशन हासिल करने तक के लिए हो रहा है। आधार की इसी जरूरत को देखते हुए यूआईडीएआई लोगों तक आसानी से ज्यादा से ज्यादा सेवाएं पहुंचे इसके लिए फ्रेंचाइजी खोलने की भी अनुमति देता है।

Know the way to take the franchise of AADHAAR CARD Center

तो अगर कोराना काल में आप कमाई करने के लिए कोई बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपके पास आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने का अच्छा मौका है। आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो चलि‍ए आपको बताते है आप फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक लाइसेंसे लेना होता है। इस लाइसेंस को लेने के लिए आपको एग्जाम पास करना होगा। जान‍िए क्‍या है पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन एग्जाम पास करना होगा अन‍िवार्य

ऑनलाइन एग्जाम पास करना होगा अन‍िवार्य

बता दें कि आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने के ल‍िए एग्जाम ऑनलाइन होता है जिसे यूआईडीएआई लेती है। ये एग्जाम यूआईडीएआई सर्टिफिकेशन के लिए होता है। अगर आप एग्जाम में पास हो जाते हैं तो फिर आपको आधार एनरॉलमेंट और बायोमीट्रिक का सत्यापन कराना होता है। इसके बाद अगर आप चाहते हैं कि आपको जो फ्रेंचाइजी लेनी है तो आप उसको केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त सेंटर में भी बदल सकते हैं। आपको कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जान‍िए आधार कार्ड सेंटर पर क्‍या होता है काम

जान‍िए आधार कार्ड सेंटर पर क्‍या होता है काम

  • नया आधार कार्ड बनाना।
  • आधार कार्ड के नाम में स्पेलिंग में हुई गलती को ठीक करना।
  • आधार कार्ड में पता गलत है या बदल गया है तो उसे ठीक करना। इसके साथ ही जन्म तारीख गलत है तो उसे सही करना।
  • अगर फोटो साफ नहीं है तो आप उसे भी यहीं से साफ और दूसरी फोटो लगवा सकते हैं।
  • आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करवाना।
  • ईमेल आईडी अपडेट करवाना।
  • आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए आपको लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसके बाद में आपको एक एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम में पास होने वाले लोगों को आधार कार्ड का लाइसेंस मिल जाता है।
जानि‍ए लाइसेंस के लिए कैसे अप्लाई करें

जानि‍ए लाइसेंस के लिए कैसे अप्लाई करें

  • सबसे पहले NSEIT (https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action) की वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर आपको Create New User पर क्लिक करें।
  • अब एक XML File ओपन हो जाएगी।
  • अब आपको Share Code enter करने के लिए कहा जाएगा।
  • XML File और Share Code के लिए आप आधार की वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc पर जाकर अपना offline e aadhar डाउनलोड करें।
  • यहां से जब आप डाउनलोड करेंगे तो XML File और share code दोनों डाउनलोड हो जाएंगे। इनका इस्तेमाल आपके ऊपर बताई गई जगह पर करना है।
  • अब एक और फॉर्म आएगा जिसमें आपको कुछ पर्सनल जानकारी देनी है।
  • इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएंगे।
  • इनसे आप Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
  • इसके बाद Continue के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक फोरम आएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • इस फॉर्म को भरने के बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना है।
  • अब आपको प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें आराम से देखें की आपने फॉर्म में जो जानकारी दी है वो पूरी तरह सही है या नहीं है।
  • अब Declaration Box पर टिक लगाकर Proceed to submit form पर क्लिक करें।
  • जानकारी दें कि ये सारा प्रोसेस करने के बाद आपको पेमेंट होगा। पेमेंट करने के बाद साइट के मैनू में जाएं और पेमेंट पर क्लिक करें। अब अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करें। इसके बाद नीचे दिये हुए Please Click Here to generate receipt पर क्लिक करें। यहां से आपको चालान की रसीद डाउनलोड करके उसे प्रिंट करना होगा।
सेंटर बुक करने की प्रक्रिया जान‍िए यहां

सेंटर बुक करने की प्रक्रिया जान‍िए यहां

  • इन सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आप 24 से 36 घंटे इंतज़ार करें।
  • इसके बाद आप वापस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  • अब बुक सेंटर पर क्लिक करें। यहां पर अपना नजदीकी कोई सेंटर चुने। इस सेंटर पर आपको आधार परीक्षा देनी है। इसके साथ ही आपको तारीख और समय को सिलेक्ट करना है और फॉर्म को सबमिट करना है। इसके बाद आपको थोड़े समय के बाद एडमिट कार्ड मिल जाएगा। इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट करें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+