नई दिल्ली। करीब 2 महीने पहले देश की तीनों बड़ी मोबाइल कंपनियां रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने अपने रिचार्ज प्लान काफी महंगे कर दिए हैं। यह सब इतना जल्दी में हुआ कि लोग अभी तक इन प्लान के बारे में पूरी जानकारी नहीं ले पाएं हैं। यही कारण है कि कंपनियां अपने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को सबसे अच्छा बता रहे हैं। लेकिन अगर आप 28 दिनों के लिए कॉलिंग और डेटा के लिए अपना फोन रिचार्ज कराना चाहते हैं तो आइये यहां बताते हैं कि किस कंपनी का प्रीपेड प्लान सबसे अच्छा है। यह जानना इसलिए ज्यादा जरूरी है कि कंपनियां अपने प्लान में अच्छी बातें तो बता देती हैं, लेकिन कमियां छिपा लेती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि 28 दिनों के रिचार्ज प्लान में जियो, एयरटेल और वोडाफोन क्या-क्या दे रही हैं।
जानिए क्या छिपाता है रिलायंस जियो का 28 दिन वाला रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 199 रुपये में दे रहा है। 1.5 जीबी डेटा रोज के साथ यह तीनों कंपनियों में से सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। लेकिन जियो इस प्लान में एक चीज छिपा लेता है, यही कारण है कि यह प्लान एयरटेल और वोडाफोन की तुलना में काफी सस्ता है। इस प्लान में कॉलिंग अनलिमिटेड नहीं है। इस प्लान को लेने के बाद केवल जियो से जियो कॉलिंग अनलिमिटेड फ्री है। अगर अन्य नेटवर्क पर कॉल करना है तो केवल 1000 मिनट का समय मिलता है। इस प्रकार करीब 33 से लेकर 35 मिनट रोज ही अन्य नेटवर्क पर कॉल फ्री में की जा सकती है। अगर अन्य नेटवर्क पर कॉल ज्यादा करनी है तो आपको अलग से रिचार्ज कराना होगा। वहीं इस प्लान के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। जियो इस प्लान में रोज 100 एसएमएस फ्री की भी सुविधा देता है।
जानिए एयरटेल के 28 दिन वाले 249 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में
एयरटेल के इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अन्रू नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। एयरटेल इस प्लान में विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम की सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। एयरटेल इस प्लान के लिए 249 रुपये चार्ज करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का मतलब किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल है। यह सुविधा जियो में नहीं मिलती है।
जानिए वोडाफोन के 28 दिन वाले 249 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में
वोडाफोन के इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। वोडाफोन इस प्लान में जी5 और वोडाफोन प्ले की सुविधा फ्री में दी जा रही है। वोडाफोन इस प्लान के लिए 249 रुपये लेता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का मतलब किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल है। यह सुविधा जियो में नहीं मिलती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
