लॉकडाउन : बिना इंटरनेट घर बैठे कैसे चेक करें बैंक बैलेंस, जानें यहां

लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने जनधन खातों में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर खाताधारक अभी भी बैलेंस पता करने के लिए अपने बैंक के ब्रांच जाते हैं।

नई द‍िल्‍ली: लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने जनधन खातों में पैसा ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। ज्यादातर खाताधारक अभी भी बैलेंस पता करने के लिए अपने बैंक के ब्रांच जाते हैं। लेकिन देश में लॉकडाउन लगा है ऐसे स्थिति में लोगों का बैंक जाना संभव नहीं है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए हम आपको बैंलेंस जानने का एक बेहद आसान तरीका बताएंगे। जी हां जनधन खाताधारक बैंकों के हेल्पलाइन नंबर पर मिस कॉल करके अपने खाते में जमा रकम की जानकारी पा सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपका नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो। तो चल‍िए जानते है सिर्फ एक मिस कॉल से ही आपना बैलेंस।

एसबीआई अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

एसबीआई अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

  • सबसे पहले आपको भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के खाताधारक कस्टमर केयर नंबर 18004253800 और 1800112211 पर कॉल करनी होगी।
  • उसके बाद भाषा चुनें। फिर रजिस्टर्ड नंबर के लिए '1' चयन करें।
  • बैलेंस और लास्ट पांच टांजेक्शन जानने के लिए "1" दबाएं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 92237 66666 पर कॉल करके ऐसा कर सकते हैं।
  • खाताधारक को रजिस्ट्रेशन के लिए 09223488888 पर एक मैसेज करना होगा। इस मैसेज में ग्राहक को 'REG AccountNumber' लिखकर भेजना होगा।
  • जानकारी के लिए अगर आपका अकाउंट नंबर 12345432456 है तो आपको 'REG 12345432456' लिखकर भेजना होगा।
  • उसके बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।
  • फिर आप खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई Quick एप डाउनलोड करके भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
  • बिना इंटरनेट के भी इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीएनबी अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

पीएनबी अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

  • BAL (space) 16 डिजिट का अंकाउंट नंबर लिखबर 5607040 पर एसएमएस करें।
  • उसके बाद खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18001802223 या 01202303090 पर मिस कॉल करके एसएमएस के जरिए अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं।
  • यह सर्विस बचत खाते और चालू खाते दोनों के लिए है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो इस सर्विस को खाताधारक नजदीक के ब्रांच पर जाकर चालू करवा सकते हैं।
एचडीएफसी अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

एचडीएफसी अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

  • एचडीएफसी मिस्ड कॉल के मार्फत न सिर्फ बैलेंस की जानकारी उपलब्ध कराता है, बल्कि मिनी स्टेटमेंट जानने के अलावा चेक बुक भी मंगा सकते हैं।
  • बैलेंस जानने के लिए टोल-फ्री नंबर 18002703333, मिनी स्टेटमेंट के लिए 18002703355, चेक बुक मंगाने के लिए 18002703366 पर अकाउंट स्टेटमेंट जानने के लिए 1800 270 3377 पर कॉल कर सकते हैं।
  • मोबाइल बैंकिंग के लिए 18002703344 नंबर पर कॉल की जा सकती है।
आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

  • बता दें कि ग्राहक अपने खाते का बैलेंस जानने के लिए 9594612612 पर मिस कॉल दे सकते हैं।
  • इसका अलावा ग्राहक अपने खाते के बैलेंस की जानकारी जानने के लिए 'IBAL' लिखकर 9215676766 पर मैसेज कर सकते हैं।
  • वहीं स्टेटमेंट के लिए 9594613613 डायल करना होगा। वहीं मिनी स्टेटमेंट के लिए 'ITRAN' टाइप करके 9215676766 पर भेज दें।
एक्‍स‍िस बैंक के ग्राहक इस तरह जानें बैलेंस

एक्‍स‍िस बैंक के ग्राहक इस तरह जानें बैलेंस

  • अगर आप एक्‍स‍िस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18004195959 पर कॉल करके अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।
  • वहीं मिनी स्टेटमेंट जानने के लिए ग्राहक 18004196969 पर कॉल कर सकते हैं। जबकि, 08048336262 नंबर पर कॉल करके ग्राहक तुरंत अपना मोबाइल रिचार्ज करवा सकते हैं।
ओबीसी बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

ओबीसी बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

अगर आपका खाता ओबीसी बैंक में है तो इस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8067205767 नंबर पर मिस कॉल करके अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक 1800-180-1235 नंबर पर कॉल करके बैंक के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक इस तरह जाने बैलेंस

बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक इस तरह जाने बैलेंस

इस बैंक के ग्राहक 09015135135 पर मिस कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।

आईडीबीआई बैंक के ग्राहक इस तरह जानें बैलेंस

आईडीबीआई बैंक के ग्राहक इस तरह जानें बैलेंस

  • इस बैंक के ग्राहक 18008431122 पर मिस कॉल देकर अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। वहीं, 18008431133 पर कॉल करके अपना मिनी स्टेटमेंट जान सकते हैं।
सीओ बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

सीओ बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

  • को-ऑपरेट‍िव बैंक में अगर आपका खाता है तो इस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 09278792787 या 1800-274-0123 नंबर पर कॉल करके अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।
इंड‍ियन बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

इंड‍ियन बैंक अकाउंट से बैलेंस जानने का तरीका

  • इस बैंक के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 180042500000 कॉल करें।
  • इसके अलावा 9289592895 नंबर पर कॉल करके अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+