नई दिल्ली, अप्रैल 28। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ की पूरी डिटेल सरकार ने जारी कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने बता दिया है कि एलआईसी का शेयर किस रेट पर निवेशकों को एलाट किया जाएगा। लेकिन इस रेट पर देश में दो प्रकार के निवेशकों को विशेष छूट का एलान किया गया है। अगर निवेशक इस छूट का फायदा उठाएंगे, तो उनके एलआईसी के शेयर या तो 45 रुपये सस्ते या 60 रुपये सस्ते तक मिल सकते हैं। अगर आप भी एलआईसी के आईपीओ में निवेश के इच्छुक हैं, तो यहां से पूरी जानकारी ले सकते हैं। एलआईसी का आईपीओ निवेश के लिए 4 मई को खुलेगा और इसमें 9 मई 2022 तक निवेश किया जा सकेगा।
आइये जानते हैं कि क्या है एलआईसी आईपीओ का पूरा डिटेल।
पहले जानिए एलआईसी का प्राइस बैंड
एलआईसी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड जारी कर दिया है। एलआईसी के अनुसार वह अपने निवेशकों को 902 रुपये प्रति शेयर से लेकर 949 रुपये प्रति शेयर तक के मूल्य पर जारी करेगी। इस प्राइस बैंड का मतलब होता है कि आईपीओ में जब सभी लोग निवेश कर देंगे, तब सेबी के नियमों के तहत इस प्राइस के अनुसार आईपीओ में शेयर का रेट तय किया जाएगा। मान लीजिएग कि अगर किसी निवेशक ने 902 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आवेदन किया और बाद में शेयर का रेट इससे ऊपर तय किया गया तो ऐसे लोगों को शेयर एलाट नहीं किया जाएगा। इसी लिए छोटे निवेशकों को प्राइस बैंड में सबसे ज्याा रेट पर आवेदन करना चाहिए। इसका फायदा यह होता है कि अगर बाद में कंपनी अपने आईपीओ में शेयर का रेट कम तय करती हैं, तो लोगों को शेयर उसी रेट पर एलाट किया जाएगा, और बाकी बची रकम लौटा दी जाएगी। ध्यान रहे कि एलआइसी अपने आइपीओ के माध्यम से 21000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। यह देश में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले पेटीएम का आईपीओ सबसे बड़ा था।
अब जानिए किन निवेशकों को कितनी छूट मिलेगी
एलआईसी ने अपने आईपीओ में दो तरह के निवेशकों को भारी छूट का ऑफर किया है। एलआईसी रिटने निवेशकों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट दे रही है। यानी अगर आईपीओ के बाद शेयर का जो भी रेट तय होगा, खुदरा निवेशकों को वह उससे 45 रुपये सस्ता मिलेगा। इसके अलावा एलआईसी ने एक और कैटेगरी में छूट का ऐलान किया है। यह छूट उन लोगों को मिलेगी, जिन्होंने एलआईसी से बीमा पॉलिसी ले रखी है। ऐसे निवेशकों को आईपीओ में तय हुए रेट पर प्रति शेयर 60 रुपये की छूट मिलेगी। आइये जातने हैं कि एलआईसी के बीमा कैसे यह छूट ले सकते हैं।
जानिए किन एलआईसी के पॉलिसी धारक को मिलेगी यह छूट
एलआईसी आईपीओ में 2,21,37,492 शेयर पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। जो लोग इस कोटे से आवेदन करेंगे उनको अधिकतम इतने शेयर ऐलाट किए जाएंगे। वहीं जो लोग एलआईसी की बाीमापॉलिसी के आधार पर शेयर लेना चाहते हैं, उनको अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश करने की छूट होगी। हालांकि न्यूनतम 1 लाट का निवेश जरूरी होगा। अगर आपके पास कोई भी एक एलआईसी की बीमा पॉलिसी है तो आप इस कोटे में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पॉलिसी जिसके नाम होगी, उसी को आवेदन पर शेयर मिलेंगी। किसी दूसरे के नाम की बीमा पॉलिसी पर यह छूट नहीं मिलेगी।
जानिए एक और अहम जानकारी
एलआईसी के आईपीओ में एलआईसी बीमा का फायदा तभी मिलेगा, जब लोगों ने अपने एलआईसी बीमा में पैन का डिटेल अपडेट कर रखा हो। इसके अलावा आपका बीमा नियमों के तहत पूरी तरह से चालू हो। वहीं एलआईसी के आईपीओ में केवल उन्हें ही आवेदन की छूट मिलेगी, जिनके पास डीमैट खाता होगा।
जानिए एलआईसी के आईपीओ में कितने न्यूनतम शेयर के करना होगा आवदेन
एलआईसी आईपीओ में निवेशकों को न्यूनतम 15 शेयर के गुणक में आवेदन करना होगा। यानी आवेदन के साथ न्यूनतम 15 शेयर के हिसाब से भुगतान देना होगा। वहीं अधिकतम शेयर की कोई सीमा नहीं है, बस यह ध्यान रखना होगा कि अधिकतम की संख्या 15 शेयर के गुणांक में हो।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications