नई दिल्ली, नवंबर 2। राकेश झुनझुनवाला एक भारतीय बिजनेसमैन और निवेशक हैं। वह अपनी एसेट मैनेजमेंट फर्म रेयर एंटरप्राइजेज में एक भागीदार के रूप में अपने खुद के पोर्टफोलियो को मैनेज करते हैं। झुनझुनवाला के बाकी काम अलग, मगर उनकी पहचान एक शेयर निवेशक के रूप में सबसे ऊपर है। उन्होंने शेयरों में पैसा लगा लगा कर हजारों करोड़ रु कमाए हैं। अक्टूबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार उनकी संपत्ति 6.1 अरब डॉलर है। राकेश झुनझुनवाला को शेयरों से पहला बड़ा लाभ 1986 में 5 लाख रु का हुआ था। 1986 और 1989 के बीच, उन्होंने लगभग 20-25 लाख रु का लाभ कमाया। उन्हें अकसर भारत का वॉरेन बफेट, दुनिया के प्रमुख शेयर निवेशक, भी कहा जाता है। मगर झुनझुनवाला ने इतना प्रोफिट शेयरों से कैसे कमाया, जानते हैं उन्हीं के कुछ खास टिप्स।
हो सकती है गलती
राकेश झुनझुनवाला की शेयर बाजार को लेकर 5 सबसे अहम टिप्स हैं, जिन्हें यदि आप इस से फॉलो करना शुरू करें तो आगे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इनमें पहली टिप है गलती से न डरना। किसी शेयर को लेकर आपका फैसला गलत भी हो सकता है। मगर गलती सिखाती है और इसी से आप सही फैसला ले सकते हैं। गलती के बिना आप फैसले ही नहीं ले सकते।
शेयर बाजार गलत नहीं
वे आगे कहते हैं शेयर बाजार सबसे अहम है। यदि आप इसे प्रमुख नहीं मानोगे तो गलतियों से कुछ नहीं सीखोगे। दरअसल उनका सबक है कि गलती आपसे होगी न कि शेयर बाजार से। नुकसान पर शेयर बाजार को गलत न कहें बल्कि अपनी गलती मानें। बहुत से लोग नुकसान पर शेयर बाजार को गलत बताते हैं। मगर झुनझुनवाला कहते हैं कि ऐसा करने पर आप पैसा नहीं कमा पाएंगे।
रिसर्च करना है जरूरी
शेयर बाजार में निवेश से पहले रिसर्च बहुत जरूरी है। आपको हर उस कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करनी होगी, जिसमें आप पैसे लगाने जा रहे हैं। यदि कोई इंट्राडे ट्रेडिंग करे तो रिसर्च जरूरी नहीं। मगर जानकार ट्रेडिंग से बचने की सलाह देते हैं और निवेश की सलाह देते हैं। निवेश के लिए रिसर्च बहुत जरूरी है। कंपनी की प्रोफाइल, बिजनेस, ग्रोथ आदि पर नजर डालें।
ट्रेड और निवेश हैं अलग
आपको शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले ये भी सोचना होगा कि आप ट्रेडिंग करेंगे या निवेश। ट्रेडिंग अचानक आपको मुनाफा या नुकसान करा सकती है। बल्कि इसमें नुकसान की संभावनाएं अधिक होती हैं। इसलिए ट्रेडिंग और निवेश के पोर्टफोलियो को अलग-अलग रखें।
सलाह से बचना बेहतर
झुनझुनवाला कहते हैं कि निवेश के लिए स्टॉक टिप्स से बचें। दरअसल वे खुद से रिसर्च करने और फिर निवेश करने पर जोर देते हैं। ध्यान रहे कि कम रिस्क और अधिक रिटर्न वाला कोई कंसेप्ट नहीं है, बल्कि रिस्क और रिटर्न एक दूसरे के सा थ चलते हैं। जितना आप रिस्क ले सकते हैं उतना अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसलिए ऐसा नहीं हो सकता है कि आप जोखिम भी न लें और मोटा रिटर्न भी हासिल करें। यानी शेयर बाजार में जोखिम तो रहेगा, मगर रिसर्च करें ताकि आपको किसी कंपनी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल जाए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
