ऑनलाइन जानें अपने आधार के अपडेट का स्टेटस, आसान है तरीका

कोरोना संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है।

नई द‍िल्‍ली: कोरोना संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सब बंद रहेगा। इसी कड़ी में यूनीक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दे रहा है जिससे वह घर बैठे-बैठे अपना काम कर सकते हैं।

यूआईडीएआई ने ट्विट के जर‍िए लोगों को दी जानकारी

जी हां अब यूआईडीएआई ने लोगों को ट्विटर पर ऑनलाइन आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने के बारे में जानकारी दी है। अगर आपने लॉकडाउन से पहले अपने आधार को अपडेट कराया है और आप इसका स्टेटस जाना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पास पहले से एनरोलमेंट स्लिप रखनी होगी क्योंकि आपको स्लिप में दिए गए एनरोलमेंट आईडी की जरूरत होगी।

जानि‍ए आधार स्टेटस चेक करने के स्टेप्स

जानि‍ए आधार स्टेटस चेक करने के स्टेप्स

  • आधार के अपडेट का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar पर जाना है।
  • उसके बाद आपको अपना आधार स्टेटस चेक करने के लिए एनरोलमेंट आईडी की जरूरत होगी। एनरोलमेंट आईडी आपके एनरोलमेंट या अपडेट की स्लिप पर सबसे ऊपर दिया होगा और इसमें 14 संख्या का एनरोलमेंट नंबर (1234/12345/12345) और 14 संख्या में एनरोलमेंट की तारीख और समय (dd/mm/yyyy hh:mm:ss) होगा।
  • ये 28 संख्या से मिलकर आपकी एनरोलमेंट आईडी बनती है।
  • आपको अपनी एनरोलमेंट आईडी और स्लिप के मुताबिक एनरोलमेंट के समय को डालना होगा।
  • जानकारी दें कि एनरोलमेंट की तारीख और समय को डालना वैकल्पिक है।
  • उसके बाद आपको कैप्चा वेरिफिकेशन करके चेक स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • वहीं अगर आपकी एनरोलमेंट आईडी खो गई है या आप उसे भूल गए हैं, तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा उसका पता लगा सकते हैं।
  • इस बात की भी जानकारी दें कि लॉकडाउन के दौरान देशभर में सभी आधार केंद्र और आधार कार्यालय बंद रहेंगे।
  • यूआईडीएआई ने यह भी जानकारी दी है कि लोग आधार की ऑनलाइन सेवाओं और एमआधार ऐप पर उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करें।
आधार को अपडेट करने का आसान तरीका

आधार को अपडेट करने का आसान तरीका

  • आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको आधार सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन अपोइंटमेंट बुक करना होगा।
  • उसके बाद अपोइंटमेंट लेते वक्त आपसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • जिस तारीख का अपोइंटमेंट मिला है उस ही दिन आधार सेवा केंद्र जाएं।
  • इसके पहले आपको किसी भी तरह के कंफर्मेशन के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • आधार सेवा केंद्र पहुंचकर टोकन डेस्क पर स्लिप दिखाएं। वेरिफायर के पास जाएं।
  • कैश काउंट पर पैसे जमा कराएं। इसके बाद ऑपरेटर डेस्क पर पहुंचकर अपने आधार को अपडेट कराएं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+