भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वक्त पूरे देश में कामकाज बंद है, ऐसे में लोग घर से बाहर नहीं जा सकते।
नई दिल्ली: भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। इस वक्त पूरे देश में कामकाज बंद है, ऐसे में लोग घर से बाहर नहीं जा सकते। जिसके चलते लोगों के साथ-साथ उनकी कारें और टू-व्हीलर भी घरों तक सीमित हो गई हैं। फिलहाल तो ऐसी स्थिति है कि अगर कार या टू-व्हीलर लंबे समय तक एक जगह खड़ी रहती है तो इन्हें कुछ समय बाद चालू करने पर काफी परेशानियां आ सकती हैं। Bullet : जानिए इलेक्ट्रिक वर्जन की खूबियां, 1 चार्ज में कितना चलेगी ये भी पढ़ें
इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, रेगुलर टूव्हीलर के मुकाबले कम लेता मेंटिनेंस
फिर चाहे वह 4 व्हीलर हो या टूव्हीलर या इलेक्ट्रिक टूव्हीलर। वैसे तो इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, रेगुलर टूव्हीलर के मुकाबले कम मेंटिनेंस मांगता है लेकिन इस लॉकडाउन में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की देखभाल के लिए कुछ एडिशनल टिप्स याद रखने चाहिए। इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। ऐसे में लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ी की गई इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की देखभाल करना भी काफी जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप अपनी इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर की देखभाल कर सकते हैं।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को शटडाउन मोड में करें इस्तेमाल
वहीं चूंकि आपका व्हीकल लंबे वक्त के लिए पार्क है, इसलिए जरूरी हो जाता है कि इसकी बैटरी डिस्चार्ज न हो। अगर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर स्वैपेबल या रिमूवेबल बैटरी वाला है तो व्हीकल की बैटरी के कनेक्शन हटाकर इसे डिसकनेक्ट कर दें। कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शटडाउन मोड के साथ आते हैं। इस मोड से व्हीकल पूरी तरह स्विच ऑफ हो जाता है। वहीं उदहारण के तौर पर Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर में शटडाउन मोड है। इसे बेहतर बैटरी मैनेजमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इस मोड का इस्तेमाल लंबे वक्त तक व्हीकल के पार्क रहने के दौरान करना चाहिए।
ऐसे बचाएं अपनी बैटरी को डिस्चार्ज होने से
बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक टूव्हीलर को हर तीसरे या चौथे दिन चार्ज करना चाहिए, फिर भले ही आप व्हीकल को इस्तेमाल न कर रहे हों। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर के पार्क रहने पर भी इसकी बैटरी डिस्चार्ज होती रहती है। वहीं इससे सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका व्हीकल सुरक्षित तरीके से पार्क हो। यह जहां खड़ा है, वहां ऊपर एक कवर जैसे टिन शेड या छत हो। अगर ऐसा नहीं है तो गाड़ी पर व्हीकल कवर जरूर लगा हो। इससे व्हीकल को सीधे धूप, धूल और गंदगी से बचाया जा सकेगा। जानकारी दें कि सुरक्षित पार्किंग केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल नहीं बल्कि हर तरह के व्हीकल के जरूरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
