पीएफ से जुड़ी कोई भी समस्या है तो अब आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में अकाउंट तो अब आपके लिए पीएफ से जुड़ी किसी भी समस्य की कंप्लेंट करना अब आसान हो गया है।
नई दिल्ली: पीएफ से जुड़ी कोई भी समस्या है तो अब आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में अकाउंट तो अब आपके लिए पीएफ से जुड़ी किसी भी समस्य की कंप्लेंट करना अब आसान हो गया है। बता दें कि ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को शिकायत करने के लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा रखी है।

ईपीएफओ के पीएफ मेंबर्स, पेंशनर्स, एंप्लॉयर ईपीएफ आई ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यानी अगर किसी ईपीएफ खाताधारक को ईपीएफ निकासी, ईपीएफ खाते के ट्रांसफर, केवाईसी आदि से जुड़ी कोई शिकायत है तो वह इस ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए शिकायत दर्ज कर सकता हे।
जानिए क्या है शिकायत दर्ज करने की शर्त
इसके अलावा ईपीएफओ के ट्विटर हैंडल @socialepfo पर भी आप शिकायत या क्वेरी डाल सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) संभालकर रखना होगा। हालांकि, यूएएन, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नंबर या कंपनी का इस्टैबलिशमेंट नंबर नहीं होने पर भी आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आप एक ही यूएएन से जुड़े कई पीएफ नंबर से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ईपीएस पेंशनर हैं तो पीपीओ नंबर देना पड़ता है।
जानिए कैसे करें शिकायत
- सबसे पहले http://www.epfigms.gov.in/ पर जाएं।
- शिकायत दर्ज करने के लिए ‘रजिस्टर ग्रीवांस' पर क्लिक करें।
- अब एक नया वेबपेज खुल जाएगा। इसमें उस स्टेटस को चुनें, जिसमें शिकायत दर्ज कर रहे हैं। स्टेटस से अर्थ पीएफ मेंबर, ईपीएस पेंशनर, इंप्लॉयर या अन्य से है। अन्य का विकल्प तभी चुनें अगर आपके पास यूएएन/पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) नहीं है।
- पीएफ अकाउंट संबंधी शिकायत के लिए पीएफ मेंबर स्टेटस चुनना होगा।
- इसके बाद यूएएन और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर गेट डिटेल्स पर क्लिक करें।
- यूएनएन से लिंक मास्क्ड (छिपी हुई) पर्सनल डिटेल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेंगी।
- अब गेट ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद ईपीएफओ डेटाबेस में आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा।
- ओटीपी एंटर करने के बाद यह वेरिफाई होगा और फिर आपसे पर्सनल डिटेल मांगी जाएगी।
- पर्सनल डिटेल डालने के बाद उस पीएफ नंबर पर क्लिक करें, जिसके संबंध में शिकायत दर्ज करनी है।
- अब स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखेगा। इसमें रेडियो बटन को चुनें जिससे आपकी शिकायत जुड़ी है।
- ग्रीवांस कैटेगरी को सिलेक्ट कर अपनी शिकायत का ब्यौरा दें। अगर आपके पास कोई सबूत हैं तो उन्हें अपलोड किया जा सकता है।
- शिकायत दर्ज हो जाने पर ऐड पर क्लिक कर और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद शिकायत दर्ज हो जाएगी और आपके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर कम्प्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा. इसे संभालकर रखें।
जानिए कैसे चेक करें शिकायत का स्टेटस
- ईपीएफओ को शिकायत दर्ज करने के बाद आप उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।
- सबसे पहले https://epfigms.gov.in/ पर जाएं।
- उसके बाद व्यू स्टेटस विकल्प को चुनें।
- फिर कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- अब कंप्यूटर स्क्रीन पर शिकायत का स्टेटस दिखने लगेगा।
- यह भी शो होगा कि ईपीएफओ का कौन सा क्षेत्रीय कार्यालय आपकी शिकायत पर काम कर रहा है और अधिकारी का भी नाम आएगा।
- बता दें कि अगर क्षेत्रीय ईपीएफओ के कार्यालय से संपर्क करना चाहते हैं, तो स्क्रीन पर ईमेल एड्रेस और फोन नंबर डिस्प्ले किया जाएगा।
जानिए कैसे भेज सकते रिमाइंडर
- आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि अगर आपकी शिकायत को हल करने में बहुत अधिक समय लग रहा है तो आप रिमाइंडर भी भेज सकते हैं। इसके लिए www.epfigms.gov.in पर जाकर सेंड रिमाइंडर ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications