कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में पिछले 2 महीने से लॉकडाउन चल रहा है। लेकिन अब एक जून से लॉकडाउन को कुछ हद तक अनलॉक कर दिया गया है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में पिछले 2 महीने से लॉकडाउन चल रहा है। लेकिन अब एक जून से लॉकडाउन को कुछ हद तक अनलॉक कर दिया गया है। अनलॉक 1.0 में केंद्र सरकार ने काफी ढील भी दे दी। ऐसे में बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को काफी रिआयत दी है। बात करें अगर देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई की तो अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए अक्सर नए तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराते रहता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे एसबीआई नेट बैंकिंग के जरिए क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कैसे करें। तो अगर आपने भी कोरोना काल में क्रेडिट कार्ड का बिल अभी तक नहीं भरा है तो हम आपको एक आसान प्रोसेस बताते हैं, जिसके जरिए आप क्रेडिट कार्ड का बिल मिनटों में भर सकते है। इस समय आप घर बैठे मिनटों में बिल का पेमेंट कर सकते हैं एसबीआई क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए आप एसबीआई नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड बिल लेट जमा करने पर गिरता है क्रेडिट स्कोर
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर पेमेंट नहीं करते, लेट पेमेंट करते हैं, या ड्यू डेट से पहले सिर्फ न्यूनतम रकम जमा करते हैं और क्रेडिट कार्ड पर बकाये को आगे बढ़ाते रहते हैं तो इससे आपको भविष्य में लोन मिलने की संभावनाएं कम होती जाती हैं। इसके साथ ही यूजर्स का क्रेडिट स्कोर भी गिर जाता है। अगर आपका एसबीआई में खाता है तो आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं। नेट बैंकिंग सुविधा केवल उन यूजर्स के लिए है, जिनका सेविंग्स या करंट अकाउंट एसबीआई बैंक में खुला हुआ है। तो चलिए जानते है कि आप कैसे क्रेडिट कार्ड के बिल का पेमेंट कर सकते हैं।
एसबीआई कार्ड को ऐसे करें नेट बैंकिग पर रजिस्टर
- सबसे पहले onlinesbi.com पर जाएं।
- यहां नेट बैंकिंग यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें।
- अब बिल पेमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मैनेज बिलर ऑप्शन पर जाएं।
- अब मैनेज बिलर सेक्शन में शामिल एड ऑप्शन पर क्लिक करें और ऑल इंडिया बिलर को चुनें।
- यहां आपको एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विस लिमिटेड को बिलर चुनना है।
- अब आपको यहां अपना क्रेडिट कार्ड में लिखा नाम और क्रेडिट कार्ड नंबर को डालना है।
- अब समिट पर क्लिक करना है।
- ऐसा करने से आपके रजिस्टर्ड नंबर पर आपको एक ओटीपी मिलेगा।
- आखिर में आपको इस ओटीपी एंटर करना है और सब्मिट करना है।
एसबीआई नेट बैंकिंग के जरिए ऐसे भरें क्रेडिट कार्ड बिल
- आपको व्यू/पे बिल सेक्शन पर जाना है।
- अब विडआउट बिल को चुनना है।
- आपको अपना रजिस्टर किया हुआ एसबीआई क्रेडिट कार्ड चुनना है और पे पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना वह सेविंग्स अकाउंट चुनना है, जिससे आपको क्रेडिट कार्ड का बिल भरना है।
- अब आप अपनी मन चाही राशी एसबीआई भर कर पे नाउ पर क्लिक कर अपना बिल भर सकते हैं।
जानिए नेट बैंकिंग के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल भरने के फायदे
जब आप क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको किसी सर्विस या ट्रांजेक्शन फीस आदि की चिंता नहीं करनी पड़ती। अगर आप किसी दूसरे तरीके के क्रेडिट कार्ड का बिल भरते हैं तो आपको इस तरह की फीस चुकानी पड़ सकती है। इसके अलावा नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना सुरक्षित विकल्प है। अब जब हर व्यक्ति ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने लगा है, बैंकों ने इसकी सुरक्षा काफी बेहतर बनाई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
