Indian Railway: रेलवे स्टेशन पर लोग हमेशा चाय पानी, किताबें और खाने पीने जैसे सामान की तलाश में रहते हैं अगर आप रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलते हैं तो आपकी काफी अच्छी कमाई हो सकती है क्योंकि पहले की तुलना में अब भारतीय रेलवे स्टेशनों का काफी ज्यादा आधुनिकीकरण हो रहा है, कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो काफी अच्छी तकनीकों से लैस है और हवाई अड्डों के बराबर सुविधाएं दी जा रही हैं। इतना ज्यादा आधुनिकीकरण बिजनेस करने वालों के लिए कई सारे अवसर प्रदान कर रहे हैं।

शुरुआत कैसे करें
अगर आप किसी भी रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने की चाह रखते हैं, तो आपको एक खास प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा जिसके बाद आपको अनुमति मिल सकती है। भारतीय रेलवे हर किसी को रेलवे स्टेशन पर दुकान खोलने की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा भारतीय रेलवे टेंडर जारी करता है और कुछ मानदंडों के आधार पर आवेदकों का चयन करता है वहीं जब चयन हो जाता उसके बाद बोर्ड IRCTC के माध्यम से लाइसेंस जारी करता है, जो पूरी प्रक्रिया की देखरेख करता है।
शुरू करने के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और टेंडर सेक्शन पर जाएं। दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरी जानकारी सबमिट करें। यह तय करें कि आप रेलवे द्वारा बताए गए सभी नियमों और शर्तों का पालन करते हैं।
दुकान का किराया तय करना
रेलवे स्टेशनों पर दुकानों का किराया कई कारकों के आधार पर अलग-अलग होता है। इनमें सबसे पहले यह देखा जाता है कि दुकान की जगह कहां है, और उस स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों की संख्या और प्लेटफ़ॉर्म की व्यस्तता शामिल है। इसके अलावा बेचे जाने वाले सामान का प्रकार और दुकान का आकार भी किराए की कीमतों को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए चाय और कॉफी बेचने के लिए जगह का किराया अलग-अलग स्टेशनों पर 5,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक हो सकता है।
अगर आप अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप IRCTC के कॉर्पोरेट पोर्टल पर भी जाकर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल संभावित दुकान मालिकों के लिए पूरी दिशा-निर्देश और पूरी जरूरते प्रदान करता है।
संभावित इनकम
प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कई दुकानें हैं जो अच्छी खासी इनकम इनकम कमाती हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री अक्सर इन दुकानों से किताबें, अखबार, ताले और खाने-पीने की कई चीजें खरीदते हैं। किसी व्यस्त स्टेशन पर दुकान खोलने से आपको लाखों रुपए की कमाई हो सकती है। भारत के रेलवे स्टेशन तेजी से विकसित हो रहे हैं और बेहतर सुविधाएं दे रहे हैं, इसलिए यहां दुकान खोलना बहुत बेहतर हो सकता है।
बताई गई प्रक्रिया का पालन करके और सभी जरूरतों को पूरा करके आप इस बाजार में अपना कदम रख सकते हैं। यह अवसर उन लोगों के लिए अच्छा है जो लगातार ग्राहक प्रवाह वाले उच्च यातायात वाले क्षेत्र में अपना बिजनेस शुरू करना या उसका विस्तार करना चाहते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications