दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप है। भारत में भी लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए कई सावधानियां अपना रहे हैं।
नई दिल्ली: दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप है। भारत में भी लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए कई सावधानियां अपना रहे हैं। लोग इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोना वायरस किसी भी सतह पर भी हो सकता है। डॉक्टर्स भी आपको तरह-तरह की सलाह दे रहे है। ऐसे में जो सबसे ज्यादा उपोयग में आता है वो है आपका स्मार्टफोन जिसे आप सारा दिन हाथ लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपको कोरोना से संक्रमित कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने मोबाइल फोन को भी साफ रखें। आपको इस बात की भी जानकारी दें कि 2017 में अमेरिकी मेडिकल जरनल में छपी एक स्टडी के मुताबिक स्मार्टफोन पर बहुत से बेक्टीरिया और वायरस होते हैं।मोबाइल खरीदने से पहले ऐसे चेक करें बैटरी, बच जाएगा नुकसान ये भी पढ़ें
तो चलिए आपको बता दें कि अपने स्मार्टफोन को साफ करते समय किन बातों को ध्यान में रखना है।
- अपने स्मार्टफोन को साफ करते समय किसी भी तरह की ब्लीच का इस्तेमाल कभी न करें।
- इसके अलावा फोन को साफ करते समय विनेगर के इस्तेमाल से भी बचना होगा।
- एप्पल के मुताबिक स्प्रे क्लीनर से अपने आईफोन को सीधे साफ नहीं करना चाहिए।
- इसके अलावा किसी भी तरह के तरल पदार्थ में अपने स्मार्टफोन को न डुबायें।
- इसके अलावा सीधे अल्कोहल का भी न इस्तेमाल करें।
- अपने स्मार्टफोन को साफ करते समय ऐसे वाइप को इस्तेमाल करें जिसमें 70 फीसदी isopropyl अल्कोहल है। इसके साथ डिस्पोसेबल ग्लव का इस्तेमाल करना होगा।
- एक मुलायम कपड़े का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।
- बता दें कि अमेरिकी टेलिकॉम कंपनी AT&T ने कहा है कि तौलियो को डिसइनफेक्टेंट्स को छिड़कने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसके अलावा जो प्रीमियम स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं और वाटर रसिस्टेंट हैं, उन्हें साबुन के पानी या सेनिटाइजर से साफ कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते है अपना स्मार्टफोन को साफ
- इसके लिए अपने स्मार्टफोन पर सेनेटाइजर की कुछ बूंदे डालें और फिर इसे कॉटन के फोहे से पूरे फोन पर लगाए।
- इस प्रक्रिया को आप दिन में दो या इससे ज्यादा बार दोहरा सकते हैं।
- इतना ही नहीं कोशिश करें कि किसी और का स्मार्टफोन ना छुएं।
- सुबह घर से निकलने के पहले और घर लौटने के बाद अपने फोन को साफ करें।
- इसके अलावा कोई अगर सर्दी जुकाम से पीड़ित है तो उससे दूरी बनाएं रखें।
- यूनिवर्सिटी ऑफ सरे की एक स्टडी में बताया गया है कि आपके स्मार्टफोन के होम बटन पर सबसे ज्यादा कीटाणु होते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अपने स्मार्टफोन को साफ रखने का सबसे अच्छा तरीका है रेगुलर डॉक्टर स्पिरिट या फिर अल्कोहल आधारित हैंडवॉश से 90 मिनट तक क्लीन करना। ऐसे में अपनी आंख, नाक और मुंह को टच करने से बचें। इसके साथ ही फोन, ब्लूटूथ ईयरपीस और कवर्स को बार-बार हाथ लगाने से बचें साथ ही कोशिश करें कि फोन को दिन में दो बार क्लीन कर सकें। एक स्टडी में दावा किया गया है कि 20 में से एक स्मार्टफोन यूजर अपने फोन को साफ करता है। कोरोना के डर के बीच आपको अपना स्मार्टफोन साफ रखना चाहिए। इसके लिए आपको अपने फोन को अल्कोहल आधारिक सेनेटाइजर का उपोयग करना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications