नई दिल्ली, जुलाई 18। जिस तरह से सरकार की तैयारी है, शायद ही किसी को पेंशन मिले। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को अपनी पेंशन का इंतजाम खुद ही कर लेना चाहिए। अगर समझदारी के साथ प्लानिंग की जाए तो आराम से 1.50 लाख रुपये महीने तक की पेंशन की प्लानिंग की जा सकती है। यही नहीं इसके अलावा रिटारमेंट के वक्त अन्य जरूरी खर्च पूरे करने के लिए भारी भरकम रकम अलग से मिल जाएगी। अगर आप भी ऐसी प्लानिंग जानना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पहले जानिए कहां पर जमा करना होगा पैसा
अगर आप नौकरी शुरू करते ही नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में निवेश शुरू कर देंगे, तो आप रिटारमेंट के वक्त जितना चाहें पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा पेंशन चाहते हैं, तो आपको निवेश बढ़ाना पड़ेगा और अगर आप पेंशन थोड़ा कम चाहते हैं, तो कम निवेश में काम चल जाएगा। यहां पर निवेश हर माह करना होता है। यही हीं यहां पर सालाना 50,000 रुपये का निवेश करके टैक्स की अतिरिक्त छूट भी पाई जा सकती है। यह टैक्स छूट 80सी के अलावा मिलती है।
जानिए कितनी तरह के होते हैं एनपीएस में खाते
एनपीएस में दो तरह के खाते होते हैं। एक को टायर 1 और दूसरे को टायर 2 खाता कहा जाता है।
टायर 1 खाते को 500 रुपये के न्यूनतम निवेश से खोला जा सकता है। यह खाता अपने तय वक्त पर पूरा होता है और पैसा भी तभी निकाला जा सकता है।
वहीं टयर 2 खाता खोलने के लिए आपके पास टायर 1 खाता होना जरूरी है। अगर आपके पास पहले से टायर 1 खाता नहीं होगा तो आप टायर 2 खाता नहीं खोल सकते हैं। इस खाते में आप अपनी इच्छा के अनुसार पैसे जमा कर सकते हैं और निकाल भी सकते हैं। यह खाता न्यूनतम 1000 रुपये से खोला जा सकता है।
कौन खुलवा सकता है एनपीएस में खाता
एनपीएस के साथ कोई भी भारतीय नागरिक अपना खाता खोल सकता है। आवेदन की उम्र 18 साल से लेकर 70 के बीच की होनी चाहिए। वहीं अगर एनपीएस में खाता खुलवाना है, तो आपको केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस खाते में आयकर की घारा 80सीसीडी (1) और 80सीसीडी (2) के तहत आयकर की छूट मिलती है।
अब जानिए कैसे मिलेगी 1.50 लाख रुपये की पेंशन
अगर 25 साल का कोई व्यक्ति एनपीएस में हर माह 6000 रुपये का निवेश शुरू कर दे और यह निवेश 65 साल की उम्र तक चलाता रहे। यानी यह निवेश 45 साल तक करता रहे। वहीं अगर इस निवेश पर 10 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता रहे तो अंत में करीब 3.82 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। वहीं अगर इस अमाउंट के आधे को पेंशन में बदल दिया जाए तो हर माह 1.50 लाख रुपये से कुछ ज्यादा हो जाएगी। इसके अलावा 1.91 करोड़ रुपये अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी मिलेगा। यह पेंशन आपको बाकी जीवन भर मिलती रहेगी।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications