दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों के आंकड़े में हर दिन काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में हर कोई घर में ही समय बीता रहा है।
नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढोत्तरी हो रही है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों के आंकड़े में हर दिन काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में हर कोई घर में ही समय बीता रहा है। तो चलिए इस बीच हम आपको ईपीएफओ से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देंगे। जो कि आपके बड़े काम की है। जैसे आपके कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में कितना पैसा जमा हो चुका है, आपको अपने जमा फंड पर कितना ब्याज मिला है? नियमित तौर पर अपना प्रोविडेंट फंड बैलेंस चेक करने का तरीका। क्योंकि आपको अपने ईपीएफ खाते पर नजर रखना जरूरी है।
पासबुक में ईपीएफओ ऑफिस का ब्योरा
ईपीएफ पासबुक से यह जानने में मदद मिलती है कि सेक्शन 80सी के तहत कुल इनकम से कितना डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। यह क्लेम आप अपने हिस्से के योगदान पर कर सकते हैं। आपको जानकारी दें कि ईपीएफ पासबुक से पता चलता है कि आपके और आपकी कंपनी की तरफ से किए गए योगदान से खाते में कुल कितनी रकम जमा हो गई है। यह पिछले संस्थान से नए संस्थान में ईपीएफ खाते को ट्रांसफर करने में मदद करता है। ईपीएफ पासबुक में पीएफ खाता नंबर, प्रोविडेंट फंड, पेंशन स्कीम का विवरण, संस्थान का नाम और आईडी, ईपीएफओ ऑफिस का ब्योरा दिया होता है। ईपीएफ पासबुक को हासिल करने के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर रजिस्टर करना जरूरी है। तो सबसे पहले जानिए आप कैसे खुद को रजिस्टर करा सकते हैं।
ईपीएफओ की वेबसाइट पर रजिस्टर करने का तरीका
- सबसे पहले https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं।
- एक्टिवेट यूएएन (यूनिवर्सिल अकाउंट नंबर) पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज दिखेगा। यूएएन, आधार, पैन और अन्य विवरण दर्ज करें। याद रखें कि कुछ जानकारी दर्ज करनी जरूरी हैं। इन्हें लाल रंग के एस्ट्रिक से मार्क किया जाता है।
- 'गेट ऑथराइजेशन पिन' पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नया पेज दिखेगा। इसमें आपसे दर्ज किए गए विवरण को वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा।
- आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए ओटीपी की भेजा जाएगा।
- उसके बाद ओटीपी दर्ज करें और वैलिडेट ओटीपी एंड एक्टिवेट यूएएन पर क्लिक करें।
- यूएएन के एक्टिवेट होने पर आपको पासवर्ड के साथ एसएमएस मिलेगा।
- अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए इस पासवर्ड का इस्तेमाल करें। लॉग-इन करने के बाद आप अपने पासवर्ड को बदल सकते हैं।
ईपीएफ स्टेटमेंट को डाउनलोड करने के लिए फोलो करें स्टेप्स
- ईपीएफ स्टेटमेंट को डाउनलोड करने से पहले याद रखें कि आप अपनी पासबुक केवल रजिस्ट्रेशन के 6 घंटे बाद ही देख पाएंगे।
- सबसे पहले वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर जाएं।
- उसके बाद यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। 'लॉग-इन' पर क्लिक करें।
- लॉग-इन करने के बाद अपनी पासबुक को देखने के लिए मेंबर आईडी का चुनाव करें।
- पासबुक पीडीएफ फॉर्मेट में होती है, जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
- लेकिन ध्यान रखें, एक्जेम्प्टेड संस्थानों की पासबुक को नहीं देखा जा सकता है।
- इस तरह के संस्थान पीएफ ट्रस्ट को खुद मैनेज करते हैं।
- अगर आप अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं तो पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा वेबसाइट ( https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा।
ईपीएफओ कंपनियों को दी राहत, ईपीएफ में अब 15 मई तक करें मार्च का योगदान
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कोरोना वायरस महामारी प्रकोप के चलते जारी लॉकडाउन को देखते हुए कंपनियों को राहत दी है। इसके तहत अब नियोक्ता मार्च का ईपीएफ एवं अपनी अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं में योगदान का भुगतान 15 मई तक कर सकते हैं। इससे 6 लाख कंपनियों और 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को राहत मिलेगी। ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में मार्च महीने के योगदान का भुगतान 15 अप्रैल तक किया जाना था। इसे बढ़ाकर अब 15 मई कर दिया गया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए मार्च महीने के वेतन के लिए इलेक्ट्रॉनिक चालान सह रिटर्न (ईसीआर) जमा करने की तारीख 15 मई 2020 की जा रही है। यह उन नियोक्ताओं के लिए है, जिन्होंने अपने कर्मचारियो को मार्च महीने का वेतन दे दिया है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications