ई-टिकट बुक कराने का चलन दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि अब अधिकतर लोग टिकट बुक कराने के लिये लंबी लाइनों में लगने के बजाय आसानी से घर बैठे ई-टिकट बुक कराना पसंद करते हैं।
नई दिल्ली: ई-टिकट बुक कराने का चलन दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि अब अधिकतर लोग टिकट बुक कराने के लिये लंबी लाइनों में लगने के बजाय आसानी से घर बैठे ई-टिकट बुक कराना पसंद करते हैं। आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट कैंसल कराने की सुविधा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध कराती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in या मोबाइल ऐप पर आप अपना ई टिकट कैंसल करा सकते हैं। ध्यान रहे कि ई टिकट को कैंसल, ट्रेन के चार्ट बनने तक करा सकते हैं। आप रेलवे काउंटर पर जाकर ई-टिकट कैंसल नहीं करा सकते हैं। आईआरसीटीसी: ये है आधार से लिंक कराने का तरीका, देर ना करें ये भी पढ़ें
वेबसाइट से कैंसल करें ई-टिकट
बता दें कि अगर आप ई-टिकट को कैंसल कराना चाहता है, तो वह ट्रेन के चार्ट बनने के समय तक करा सकते है। ध्यान दें कि अगर दोपहर 12 बजे की ट्रेन है तो उसके लिये आमतौर पर एक रात पहले चार्ट बनाया जाता है। चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसल नहीं कराया जा सकता। ई-टिकट कैंसल कराने के लिये सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाना होगा। उसके बाद "Booked Tickets" लिंक पर जाकर जो टिकट कैंसल करनी है, उस पर क्लिक करना है और जिन पैसेंजर की टिकट कैंसल करनी है, उनको सिलेक्ट करके कैंसल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टिकट के कैंसल होने को ऑनलाइन ही कन्फर्म कर दिया जाएगा। उसका रिफंड उस अकाउंट में ही वापस कर दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल टिकट बुक करने के लिया किया गया।
जानिए ई-टिकट कैंसल कराने के क्या है स्टेप्स
- कैंसल कराने के लिये व्यक्ति को सबसे पहले My Transactions ऑप्शन पर जाना होगा और menu bar पर Booked Ticket History लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद जिस टिकट को कैंसल कराना है, उसे सिलेक्ट करना है।
- फिर ‘Go For Cancellation' पर क्लिक करना है।
- ध्यान रखें कि उसके बाद यूजर को उन पैसेंजर को सिलेक्ट करना है जिनकी वे टिकट कैंसल कराना चाहते हैं।
- अगर टिकट आंशिक तौर पर कैंसल कराई गई है, तो एक नई ई-रिजर्वेशन की स्लिप का प्रिंट लेना होगा जैसे ऑरिजनल टिकट के लिये किया गया था।
जानिए क्या है रिफंड के नियम
- अगर यात्री कन्फर्म टिकट को ट्रेन के निकलने के समय से 48 घंटे से ज्यादा पहले कैंसल कराता है, तो फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज की कटौती होगी।
- यह चार्ज एसी फर्स्ट क्लास/ एक्जीक्यूटिव क्लास के लिये 240 रुपये, एसी 2 टीयर/ फर्स्ट क्लास के लिये 200 रुपये, एसी 3 टीयर/एसी चेयर कार के लिये 180 रुपये है।
- हालांकि इसके अलावा स्लीपर क्लास के लिये 120 रुपये और सेकेंड क्लास के लिये 60 रुपये के चार्ज की कटौती होगी।
- वहीं दूसरी ओर अगर यात्री कन्फर्म टिकट को 48 घंटे से लेकर 12 घंटे पहले तक की अवधि के बीच कैंसल कराता है, तो चार्ज किराये का 25 फीसदी लगेगा।
- जबकि 12 घंटे से कम और 4 घंटे पहले तक कराने पर किराये के 50 फीसदी चार्ज की कटौती होगी।
- हालांकि, इन दोनों स्थिति में अगर पहले बताए गए फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज ज्यादा हैं, तो वे काटे जाएंगे।
- ट्रेन के निकलने के समय से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसल नहीं होता या Ticket Deposit Receipt (टीडीआर) ऑनलाइन फाइल नहीं किया जाता, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
- इस बात पर भी ध्यान दें कि कन्फर्म हो चुकी तत्काल टिकट पर कोई रिफंड नहीं मिलता।
- जबकि वेटलिस्ट में मौजूद तत्काल टिकट पर वर्तमान में मौजूद रेलवे नियमों के तहत चार्ज की कटौती होती है।


Click it and Unblock the Notifications