आप सभी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बखूबी करते होंगे। ऐसे में आप इस बात से पूरी तरह अवगत होगें कि क्रेडिट कार्ड का पेमेंट समय पर करना चाहिए।
नई दिल्ली: आप सभी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बखूबी करते होंगे। ऐसे में आप इस बात से पूरी तरह अवगत होगें कि क्रेडिट कार्ड का पेमेंट समय पर करना चाहिए। लेकिन कई बार अंतिम तारीख का इंतजार करने के चक्कर में लास्ट डेट निकल जाती है। ऐसे में हमें भारी पेनाल्टी भरनी पड़ती है जिससे हमारा क्रेडिट रिकॉर्ड भी खराब होता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको एसबीआई से जरिये क्रेडिट कार्ड भुगतान करने का आसान तरीका बतायेंगे। काफी आसान प्रक्रिया के साथ आप बिल पेमेंट कर सकते है।
डेबिट कार्ड से क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने डेबिट/एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन में डालें।
- इसके बाद आप सर्विस वाला ऑप्शन चुनें।
- उसके बाद अब आप बिल पे का विकल्प चुनें।
- बिल पे सेक्शन में एसबीआई क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनें।
- इसके बाद आप क्रेडिट कार्ड रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें।
- अब आपको एटीएम में अपना 16 अंक का क्रेडिट कार्ड नंबर डालना पड़ेगा।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका एसबीआई क्रेडिट कार्ड रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट प्रोसेस करने के लिए भेज दिया जाता है।
- क्रेडिट कार्ड के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको पेमेंट के लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ता है।
डेबिट कार्ड से क्रेडिट कार्ड का बिल पे का आसान तरीका
- सबसे पहले अपना डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में डालें।
- इसके बाद आप सर्विस का विकल्प चुनें।
- अब आप बिल पे का विकल्प चुनें।
- बिल पे मेन्यू में आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनना होगा।
- अब आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड पेमेंट का विकल्प चुनें।
- एसबीआई क्रेडिट कार्ड मेन्यू पर पहुंचने पर आपको वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड चुनना है जिसके बिल का आप भुगतान करना चाहते हैं।
- इस तरह इस प्रोसेस में आप एसबीआई के रजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड के अंतिम 7 अंक देख सकते हैं।
- इसके बाद आपको वह रकम डालनी है जितने का आप बिल पे करना चाहते हैं।
- आपको अपने स्टेट बैंक सेविंग बैंक/करंट अकाउंट से इस रकम के भुगतान के विकल्प का चुनाव करना है।
- इस तरह की प्रक्रिया करने के बाद आपका बिल पेमेंट हो जाएगा।
ध्यान देने योग्य बातें
दूसरी ओर आपको बता दें अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बिल पे ऑप्शन से डीरजिस्टर करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए डी रजिस्ट्रेशन विकल्प चुनना होगा। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड का बिल ड्यू डेट से कम से कम चार दिन पहले पेमेंट कर रहे हों। इसके बाद ही एसबीआई आपके क्रेडिट कार्ड के बिल पेमेंट को इनेबल कर सकेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
