नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत मुश्किल है। अगर बाहर भी निकलें तो कोरोना का खतरा बरकरार रहेगा। ऐसे में जितने अधिक जरूरी काम घर बैठे हो जाएं उतना ही आप सुरक्षित रहेंगे। ऐसा ही एक काम है पोस्ट ऑफिस की किसी बचत में पैसा जमा करवाने का। अगर आपका पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में निवेश है तो बता दें कि इसमें निश्चित समय पर न्यूनतम पैसे जमा करने होते हैं। अब ऐसी स्थिति में आपके लिए बेहतर है कि आप घर बैठे ऑनलाइन ही पोस्ट ऑफिस स्कीम में डिपॉजिट कर दें। अगर आपको इसका तरीका नहीं पता तो टेंशन की कोई बात नहीं है। हम यहां आपको घर बैठे ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस योजनाओं में पैसे जमा करने का तरीका बताएंगे। ये काम आप कर सकते हैं India Post Payments Bank (आईपीपीबी) ऐप से।
ये रहा आईपीपीबी ऐप के जरिए पैसे जमा करने का तरीका :
- अगर आपके पास आईपीपीबी ऐप है तो सबसे पहले इसे डाउनलोड करें
- फिर आईपीपीबी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करें। डाकघर आरडी, सुकन्या समृद्धि खाता में पैसे जमा करने के लिए इसी तरह को प्रोसेस का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिर इस ऐप में पोस्ट करें, डीओपी सेवाओं के रूप में सूचीबद्ध डाक सेवा प्रदान करने वाले टैब पर जाएं।
- फिर उस स्कीम का चयन करें जिसमें आप लेन-देन करना चाहते हैं
- अगर आप पीपीएफ में पैसे जमा करना चाहते हैं तो पीएफ में जाएं
- इसके बाद पीपीएफ अकाउंट नंबर और डीओपी कस्टमर आईडी दर्ज करें
- फिर वो राशि दर्ज करें जो आप डिपॉजिट करना चाहते हैं और Pay ऑप्शन पर क्लिक करें
- इससे आपकी पेमेंट सफल हो गई, आईपीपीबी इसके लिए आपको सूचित करेगी
- यानी इस प्रकार आप आईपीपीबी के मूल बचत खाते का उपयोग करके पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा जमा कर सकते हैं
- अन्य खाते से पैसों को इसी ऐप का उपयोग करके आईपीपीबी में ट्रांसफर किया जा सकता है
आईपीपीबी में मिलेंगी ढेरों सुविधाएं
आईपीपीबी एक पेमेंट बैंक है, जिसमें अकाउंट खुलने के बाद आपको कई तरह की फैसिलिटी मिलेंगी। यह एक डिजिटल अकाउंट है, जो आपके लिए चलते-फिरते बैंक के रूप में काम करेगा। इसमें आप जीरो बैलेंस के साथ अकाउंट खोल सकते हैं, जिसमें आपको डोर स्टेप जैसी बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। इस शुरुआत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग से जोड़ने का है। आईपीपीबी में मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, मिस्ड कॉल बैंकिंग, फोन बैंकिंग और क्यूआर कोड से बैंकिंग की फैसिलिटी मिलेगी।
पोस्ट ऑफिस की बचत योजना में ऐसे खुलवाएं खाता
आप पोस्ट ऑफिस की बचत योजना में खाता खुलवाने के लिए किसी भी पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं। जो प्रूफ आपको चाहिए होंगे उनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की फोटो कॉपी शामिल है। साथ ही आपको अपने एड्रेस का प्रूफ देना होगा। इसके अलावा आपको 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ जमा करने होंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications