Jandhan Account : यदि आपके पास पहले से जमा खाता है और आप उसे जनधन योजना के तहत लाना चाहते हैं तो आपको उसे जनधन खाते में कंवर्ट कराना होगा। अगर आप अपने खाते को जनधन योजना में कंवर्ट कराते हैं तो आपको एक रूपे कार्ड प्राप्त होगा। एक बार कंवर्ट पूरा हो जाने के बाद, आप जनधन योजना के तहत ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह के और भी फायदे हैं, जो आपको मिलेंगे।

क्या है जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना को फाइनेंशियल सर्विसेज की एक बड़ी रेंज तक एक्सेस सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था। इनमें बेसिक बचत बैंक खाते की उपलब्धता, आवश्यकता आधारित क्रेडिट तक एक्सेस, रेमिटेंस फैसिलिटी आदि शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य हर घर के लिए कम से कम एक बेसिक बैंकिंग खाते के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक एक्सेस प्रदान करना है। जनधन योजना के तहत बैंक खाते खोलने वाले सभी परिवारों को 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और कई अन्य लाभ मिलेंगे।
कैसे होगा खाता कंवर्ट
यदि आपका खाता पहले से है तो आप बिना दूसरा बैंक खाता खोले जनधन योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत दिए गए रूपे कार्ड के माध्यम से बीमा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। किसी भी पुराने बचत खाते को जनधन खाते में बदलना एक आसान काम है। सबसे पहले आप बैंक ब्रांच जाएं और वहां एक फॉर्म लेकर भरें। फिर अपने खाते के लिए रूपे कार्ड के लिए आवेदन कर दें। इसे भी भरने के बाद बैंक में जमा करें। इसके बाद आपका खाता जनधन खाते में बदल जाएगा। ये काफी आसान प्रोसेस है।

जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है
प्रधानमंत्री जनधन योजना आपको एक जॉइंट अकाउंट खोलने की अनुमति देती है। जनधन योजना खाता होने के इन लाभों के अलावा, यह अपने सब्सक्राइबर्स को मुफ्त में एक डेबिट कार्ड भी दिलाती है। वहीं दुर्घटना बीमा और सामान्य बीमा जैसी सुविधाएं भी फ्री में मिलती हैं। व्यस्कों और नाबालिगों की मदद के लिए इस योजना के तहत जॉइंट फैसिलिटी को शुरू किया गया है।
लोन मिल सकता है
जनधन योजना के तहत खाताधारक सामान्य बैंक खाताधारकों की तरह ही लोन प्राप्त कर सकते हैं। जनधन योजना योजना के खाताधारकों के लिए कोई विशेष नियम और शर्तें नहीं हैं। इस योजना के तहत लोन लेने में एकमात्र महत्वपूर्ण चीज आवश्यक दस्तावेज प्रूफ और प्रॉपर्टीज हैं। ये प्रूफ पीएमजेडीवाई के तहत लोन प्राप्त करना आसान बनाते हैं।

जानिए बाकी फीचर्स
इस योजना का लक्ष्य एक वर्ष में 7.5 करोड़ परिवारों के लिए बैंक खाते खोलना है। 10 वर्ष और उससे अधिक आयु के नाबालिग भी इस योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। यह योजना खाताधारक को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल कवर प्रदान करती है। योजना के तहत खाते जीरो बैलेंस होते हैं जिसका अर्थ है कि खाताधारक को खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है। यह योजना आपको रूपे डेबिट कार्ड प्रदान करती है। खाता खोलने के छह महीने बाद खाताधारक 5000 रुपये का ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकता है। देश भर में पैसे का आसान ट्रांसफर इस योजना से किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications