नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य के छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप देने की स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत फ्री में लैपटॉप पाना काफी आसान है। कर्नाटक सरकार ने अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दे दी है। जो भी छात्र पात्र हैं, वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार ने राज्य में एरिया के हिसाब से उन स्थानों की लिस्ट भी जारी की है, जहां से यह छात्र अपना फ्री लैपटॉप ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि क्या है यह पूरी स्कीम।
कर्नाटक के मूल निवासियों के लिए ही है यह स्कीम
कर्नाटक में लांच हुई नई फ्री लैपटॉप स्कीम केवल कर्नाटक के मूल निवासियों के लिए ही है। जिन एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा पास की है, और अच्छे नंबर प्राप्त किए हैं, वह इस स्कीम का फायदा ले सकते हैं। सरकार का कहना है कि ऐसे सुविधाओं से वंचित छात्रों के लिए यह फ्री लैपटॉप स्कीम शुरू की गई है, जिससे वह डिजिटल दुनिया का अपनी पढ़ाई में इस्तेमाल कर सकें।
जानिए फ्री लैपटॉप पाने की पात्रत्रा
यह स्कीम केवल एसएसी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए ही है। इसके अलावा इन छात्रों ने कक्षा 12 में न्यूनतम 85 फीसदी अंक प्राप्त किए हों। इन छात्रों ने पढ़ाई राज्य सरकार की तरफ मान्यता प्राप्त स्कूल या कालेज से की हो। इसके अलावा कर्नाटक सरकार की फ्री लैपटॉप स्कीम पाने के लिए आय का मानक 2 लाख रुपये तय किया गया है।
ये भी जानना जरूरी है
फ्री लैपटॉप पाने के लिए छात्रों को पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कालेज या मेडिकल में दाखिला लेना जरूरी है। दरअसर सरकार ऐसे छात्रों को ही फ्री में लैपटॉप देगी, जो आगे की पढ़ाई ऐसी जगहों पर करेंगे।
जानिए क्या दस्तावेज चाहिए
1. एसएससी का मूल प्रमाणपत्र
2. 12वीं और डिग्री मूल प्रमाण पत्र
3. कर्नाटक में रहने के पते का प्रमाण
4. कर्नाटक की नागरिक प्रमाण
5. वोटर कार्ड
6. आधार कार्ड
7. बैंक खाता का डिटेल
8. एससी / एसटी / ओबीसी जाति प्रमाण पत्र
9. आय प्रमाण पत्र
कैसे करें फ्री लैपटॉप के लिए आवेदन
पहला चरण : सभी पात्र लाभार्थियों को कर्नाटक राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
दूसरा चरण : कर्नाटक राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नई योजनाओं की सूची देखें।
तीसरा चरण : नि: शुल्क लैपटॉप योजना लिंक को खोलें
चौथा चरण : यहां पर स्कीम की पूरी जानकारी मिल जाएगी। अपने उचित विवरण के साथ योजना के आवेदन पत्र को भरें और स्कैन किए गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
पांचवां चरण : एप्लिकेशन फॉर्म को भरने के बाद इसे सबमिट कर दें। सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक सत्यापन कोड मिलेगा। जिसे डालकर आप अपना आवेदन भरने का काम पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
