नई दिल्ली। लगभग हर बैंक आजकल न्यूनतम बैलेंस न रखने पर पेनाल्टी वसूलते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई है। एसबीआई में करोड़ों लोगों के बैंक खाते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि अगर एसबीआई खाते में न्यूनतम बैलेंस से कम पैसा रहा तो आपको कितनी पेनाल्टी देनी होगी। बैंक यह पेनाल्टी अपने ग्राहक से मांगता नहीं है, बल्कि उसके अकाउंट से काट लेता है। ऐसे में न्यूनतम बैलेंस के नियम जानना काफी जरूरी है। हालांकि एसबीआई ने अपने खाताधारकों के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से अलग अलग नियम बना रखे हैं।
आइये जानते हैं न्यूनतम बैंक और पेनाल्टी के बारे में पूरी जानकारी।
पहले जानें मेट्रो और अर्बन क्षेत्र की शाखाओं में न्यूनतम बैलेंस
मेट्रो तथा अर्बन क्षेत्रों में एसबीआई में सेविंग अकाउंट रखने वाले खाताधारकों को 3,000 रुपये का औसत मंथली बैलेंस (न्यूनतम बैलेंस) रखने का नियम है।
सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम बैलेंस के नियम
सेमी-अर्बन इलाकों में एसबीआई के खाताधारकों को सेविंग अकाउंट में 2,000 रुपये का औसत मंथली बैलेंस रखना जरूरी है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में खाताधारकों को अपने सेविंग अकाउंट में 1,000 रुपये औसतन मंथली बैलेंस रखना जरूरी है।
अब जानें पेनाल्टी के मेट्रो और अर्बन क्षेत्रों में नियम
एसबीआई के मुताबिक, बैंक मेट्रो तथा अर्बन इलाकों में न्यूनतम बैलेंस न रखने वाले खाताधारकों से 10 रुपये व 15 रुपये पेनाल्टी के अलावा जीएसटी भी वसूलता है।
अब जानें सेमी अर्बन इलाकों में पेनल्टी के नियम
सेमी अर्बन इलाकों में न्यूनतम बैलेंस न रखने वाले अपने खाताधारकों से एसबीआई 7.5 रुपये व 12 रुपये की पेनाल्टी के अलावा जीएसटी की वसूली करता है।
ग्रामीण इलाकों में पेनल्टी
ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम बैलेंस न रखने वाले अपने खाताधारकों से एसबीआई 5 से 10 रुपये की पेनाल्टी के अलावा जीएसटी वसूलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
