नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। देश में पेट्रोल और डीजल महंगा होने को लेकर काफी चर्चा होती है। हरदम पेट्रोल और डीजल पर टैक्स की चर्चा होती है। यह टैक्स केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें लेतीं हैं। हालांकि टैक्स लेने में जहां केन्द्र सरकार को चैम्पियन माना जाता है, वहीं राज्य सरकारें भी इस मामले में कम नहीं है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाने में डीलर या पेट्रोल पंप संचालकों का कमीशन भी होता है। औसतन 3 फीसदी तक डीलर कमीशन के रूप में लेते हैं। हालांकि इस पैसे इनको पेट्रोल पंप चलाना होता है, लेकिन एक तय सीमा तक खर्च के बाद डीलरों को अच्छी कमाई होती है। यह कमाई पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ने के साथ ही बढ़ती जाती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि केन्द्र और राज्य सरकारें कितना टैक्स लेती हैं और डीलर कितनी कमाई करते हैं, तो इस खबर में इस बात की पूरी जानकारी ली जा सकती है।
जानिए एक लीटर पेट्रोल बेच कर कितनी होती है कमाई
पेट्रोल पंप पर जब पेट्रोल बेचा जाता है तो उसमें डीलर का कमीशन भी होता है। इंडियान ऑयल ने इस मामले में अपनी जानकारी को अंतिम बार 1 जुलाई 2021 को अपडेट किया था। उस वक्त दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपये थी। इस रेट में पेट्रोल का बेस प्राइस केवल 38.93 रुपये था। यानी बाकी पैसा टैक्स या डीलर कमीशन के रूप में है। पेट्रोल के इस रेट में 0.36 पैसे ढुलाई के रूप में चार्ज किए जाते हैं। इस ढुलाई को मिलाकर डीलर को यह पेट्रोल 39.29 रुपये प्रति लीटर पड़ता है। इस पेट्रोल के रेट पर फिर एक्साई ड्यूटी के रूप में 32.90 रुपये लिया जाता है। इस पेट्रोल रेट पर अब डीलर को प्रति लीटर पर 3.82 रुपये कमीशन के रूप में दिया जाता है। वहीं दिल्ली सरकार अब वैट के रूप में प्रति लीटर 22.80 रुपये लेती है। यह वैट डीलर के कमीशन पर भी लिया जाता है। इसके बाद 38.93 रुपये लीटर का पेट्रोल 98.81 प्रति लीटर के हिसाब से जनता को मिलता है। यानी पेट्रोल पर टैक्स वसूलने में केन्द्र और राज्य सरकारों का रवैया एक जैसा ही है।
अब जानिए एक लीटर डीजल बेच कर कितनी होती है कमाई
पेट्रोल पंप पर जब डीजल बेचा जाता है तो उसमें डीलर का कमीशन भी होता है। इंडियान ऑयल ने इस मामले में अपनी जानकारी को अंतिम बार 1 जुलाई 2021 को अपडेट किया था। उस वक्त दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 89.18 रुपये थी। इस रेट में डीजल का बेस प्राइस केवल 41.41 रुपये था। यानी बाकी पैसा टैक्स या डीलर कमीशन के रूप में है। डीजल के इस रेट में 0.33 पैसे ढुलाई के रूप में चार्ज किए जाते हैं। इस ढुलाई को मिलाकर डीलर को यह डीजल 41.74 रुपये प्रति लीटर पड़ता है। इस डीजल के रेट पर फिर एक्साई ड्यूटी के रूप में 31.80 रुपये लिया जाता है। इस डीजल रेट पर अब डीलर को प्रति लीटर पर 2.60 रुपये कमीशन के रूप में दिया जाता है। वहीं दिल्ली सरकार अब वैट के रूप में प्रति लीटर 13.04 रुपये लेती है। यह वैट डीलर के कमीशन पर भी लिया जाता है। इसके बाद 41.41 रुपये लीटर का डीजल 89.18 प्रति लीटर के हिसाब से जनता को मिलता है। यानी डीजल पर टैक्स वसूलने में केन्द्र और राज्य सरकारों का रवैया एक जैसा ही है।
जानिए 6 अक्टूबर 2021 के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट
आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है। इस बढ़त के बाद जानिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट।
- दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.94 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर पर है।
- कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.65 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.53 रुपये प्रति लीटर पर है।
- मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.86 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 99.17 रुपये प्रति लीटर पर है।
- चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 100.49 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications