नए Bank अकाउंट डिटेल को EPF में ऐसे करें अपडेट, वरना हो सकता है नुकसान
ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को ईपीएफ अकाउंट से निकासी की अनुमति देता है। ईपीएफ सदस्य को बिना किसी परेशानी के अपने पीएफ खाते से निकासी करने के लिए अपनी मौजूदा बैंक खाते को पीएफ खाते के साथ जरूर अपडेट करा लेना चाहिए।
नई दिल्ली: ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को ईपीएफ अकाउंट से निकासी की अनुमति देता है। ईपीएफ सदस्य को बिना किसी परेशानी के अपने पीएफ खाते से निकासी करने के लिए अपनी मौजूदा बैंक खाते को पीएफ खाते के साथ जरूर अपडेट करा लेना चाहिए। कई बार ऐसा देखा गया है कि सब्सक्राइबर्स पीएफ खाते से लिंक बैंक अकाउंट को बंद करा चुके होते हैं और नया खाता पीएफ अकाउंट से लिंक करवाना भूल जाते हैं।

पीएफ अकाउंट से नहीं निकाल पाएंगे पैसा
अगर आपने पीएफ खाते से पुराने खाते को बंद करा देने के बाद आपने नए खाते को पीएफ अकाउंट के साथ लिंक नहीं कराया है तो बता दें कि आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। पीएफ खाते में बैंक अकाउंट की सही जानकारी होना जरूरी है। इसलिए अपने नए बैंक अकाउंट की जानकारी तुरंत पीएफ खाते के साथ अपेडट कर देनी चाहिए।
ईपीएफ अकाउंट में ऐसे अपडेट करें अपने नए बैंक खाते की डिटेल
- एकीकृत सदस्य पोर्टल पर जाएं।
- यूजरनेम व पासवर्ड के साथ लॉग इन करें। मैनेज टैब पर क्लिक करें।
- ड्रॉप डाउन मेन्यू में से केवाईसी को चुनें।
- इसके बाद बैंक को चुनें और बैंक अकाउंट नंबर, नाम और आईएफएससी कोड भरकर सेव पर क्लिक करें।
- यह जानकारी एक बार नियोक्ता द्वारा अप्रूव्ड हो जाने के बाद अप्रूव्ड केवाईसी सेक्शन में दिखाई देगी। इसके साथ ही नए बैंक खाते की जानकारी ईपीएफ अकाउंट के साथ अपडेट हो जाएगी।
ईपीएफओ पोर्टल के जरिए ऐसे चेक करें बैलेंस
- सबसे पहले पहले मेंबर को www.epfindia.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाइ आपको Our Services टैब में से For Employees विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको 'Services' टैब में से 'Member Passbook'पर क्लिक करें।
- आपको लॉग-इन करने के लिए अपना यूएएन और पासवर्ड डालना होगा और आप अपने पीएफ अकाउंट की पासबुक देख पाएंगे।
- इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए आपका अकाउंट आपके यूएएन से टैग होना चाहिए। इसके साथ ही आपका यूएएन एंप्लॉयर द्वारा एक्टिवेटेड होना चाहिए।
- आप पासबुक की प्रिंट निकाल सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications