नई दिल्ली, फरवरी 15। एलआईसी का आईपीओ अब आने वाला ही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए सेबी में आवेदन कर दिया है। उम्मीद है कि यह आईपीओ में निवेश के लिए खुल जाएगा और मार्च 2022 में ही लिस्ट हो जाएगा। पैसे एकत्र करने के मामले में यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इसी के साथ अगर एलआईसी के शेयर को अच्छी लिस्टिंग मिली तो यह देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी भी बन सकती है। ऐसे में सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि उनको एलआईसी के शेयर किस रेट पर मिलेंगे। हालांकि यह तो कंपनी का बोर्ड ही तय करेगा, लेकिन कंपनी ने जो आंकड़ी जारी किए हैं, उससे रेट को लेकर स्थिति लगभग साफ है। ऐसे में अगर आप एलआईसी के शेयर का रेट जानना चाहते है या यह कैसे आसानी से आपको मिल सकता है, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आइये पहले यह जानते हैं कि एलआईसी किस रेट पर अपने शेयर जारी कर सकती है।
किस रेट पर शेयर जारी करेगी एलआईसी
एलआईसी का आईपीओ लाने के पहले कंपनी और सरकार ने काफी तैयारी की है। इसके बाद एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू 30 सितंबर, 2021 को करीब 5.39 लाख करोड़ रुपये आकी गई है। एम्बेडेड वैल्यू को निकालने के लिए कई तरह की गणनाएं करनी होती हैं, और कई तरह की वैल्यू देनी होती है। इसके अलावा यह मानको पर एक बीमा कंपनी से दूसरे की एम्बेडेड वैल्यू में अंतर भी पैदा कर सकती हैं। हालांकि काफी गणना के बाद एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू को यह माना गया है। आमतौर पर बीमा कंपनी के शेयर के रेट को तय करने का यह दुनियाभर में सबसे बड़ा आधार माना गया है। भारत में अभी जो बीमा कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं, वह अपनी एम्बेडेड वैल्यू की तुलना में 3 से लेकर 4 गुना मल्टीपल पर ट्रेड कर रही हैं। यहां पर एलआईसी के शेयर का अनुमान इसी आधार पर लगाया जा रहा है। हालांकि ज्यादातर लोगों को मानना है कि एलआईसी को जितना बड़ा आकार है और यह बाजार में इसकी मजबूत स्थिति, तो यह इससे भी ज्यादा मल्टीपल पर लिस्ट हो सकती है। लेकिन अगर अन्य बीमा कंपनियों के बराबर के मल्टीपल पर ही एलआईसी के शेयर का रेट निकलना हो तो इसकी रेंज कितनी हो सकती है, आइये इसे जानते हैं।
यह हो सकती है एलआईसी के शेयर की कीमत
अगर मान लिया जाए कि एलआईसी के शेयर का रेट इसकी एम्बेडेड वैल्यू के 2 गुने से लेकर 3.5 गुने के बीच तय किया जाता है, तो इसकी रेंज प्रति शेयर 1,693 रुपये से लकर 1,2962 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू के 2 गुने से लेकर 3.5 गुने के बीच कंपनी की वैल्युएशन 10.7 लाख करोड़ रुपये से लेकर 18.7 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। एलआईसी के 623 करोड़ शेयर हैं। अगर इसमें से कंपनी 5 फीसदी शेयर आईपीओ के माध्यम से बेचती है, तो एलआईसी के आईपीओ का आकार 53,500 करोड़ रुपये से लेकर 93,625 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।
अब जानिए किस वैल्यूएशन पर कितना हो सकता है शेयर का दाम
अगर एलआईसी का आईपीओ कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू के दोगुने पर लाया जाता है तो कंपनी की मार्केट कैप करीब 10.70 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसे में आईपीओ का आकार करीब 53,500 करोड़ रुपये का हो सकता है और इस स्थिति में शेयर का रेट 1693 रुपये हो सकता है।
अगर एलआईसी का आईपीओ कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू के 2.5 गुने पर लाया जाता है तो कंपनी की मार्केट कैप करीब 13.38 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसे में आईपीओ का आकार करीब 66,875 करोड़ रुपये का हो सकता है और इस स्थिति में शेयर का रेट 2,116 रुपये हो सकता है।
अगर एलआईसी का आईपीओ कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू के 3 गुने पर लाया जाता है तो कंपनी की मार्केट कैप करीब 16.05 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसे में आईपीओ का आकार करीब 80,250 करोड़ रुपये का हो सकता है और इस स्थिति में शेयर का रेट 2,540 रुपये हो सकता है।
अगर एलआईसी का आईपीओ कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू के 3.5 गुने पर लाया जाता है तो कंपनी की मार्केट कैप करीब 18.73 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। ऐसे में आईपीओ का आकार करीब 93,625 करोड़ रुपये का हो सकता है और इस स्थिति में शेयर का रेट 2,963 रुपये हो सकता है।
जानिए सरकार के पास हैं कितने शेयर
एलआईसी के गठन के समय शुरुआती पूंजी 100 करोड़ रुपये थी। एलआईसी की स्थापना के समय इसे एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनाने की कल्पना नहीं की गई थी, इसलिए किसी प्रकार के शेयर का आवंटन नहीं किया गया था। ऐसे में आईपीओ लाने से पहले शेयरहोल्डर्स के साथ एलआईसी को एक कॉरपोरेट स्ट्रक्चर में बदला गया। ऐसे में शुरुआत में निवेश किए गए 100 करोड़ रुपये की मूल पूंजी को 10 रुपये की फेस वैल्यू के शेयरों के रूप में सरकार को आवंटित कर दिया गया। इसके आद सितंबर, 2021 में एलआईसी के बहीखाते में 31 मार्च, 2020 में फ्री रिजर्व को शेयर में बदला गया और समान फेस वैल्यू के अतिरिक्त 62.24 करोड़ इक्विटी शेयर सरकार को आवंटित कर दिए गए।
इसके बाद फिर से वित्त वर्ष 2020 और 2021 में सरकार के सरप्लस शेयर के एवज में उसी फेस वैल्यू के 560 करोड़ अन्य इक्विटी शेयर जारी किए गए। इस प्रकार से अब एलआईसी की कुल चुकता पूंजी 6,324 करोड़ रुपये हो गई है, वहीं शेयरों की संख्या 632 करोड़ हो गई है। अभी यह पूरे शेयर सरकार के पास हैं। अब सरकार को तय करना है कि वह 5 फीसदी शेयर आईपीओ के तहत बेचती है या 10 फीसदी शेयर।
अब जानिए कैसे आमलोग को एलाट होंगे शेयर
एलआईसी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा रहेगा 35 फीसदी
एलआईसी ने आईपीओ का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित किया है। सेबी के पास जमा कराए दस्तावेज में यह जानकारी सामने आई है। एलआईसी इस आईपीओ के माध्यम से 31.62 करोड़ बेच सकती है। रिटेल निवेशकों के अलावा एलआईसी अपने बीमाधारकों के लिए भी आईपीओ का करीब 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व रख सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications